Bihar Road : बिहार में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर सख्ती, पथ निर्माण विभाग ने जारी किया नया आदेश; इंजीनियरों को पहले करना होगा यह काम Vande Bharat Express : बिहार में इन इलाके के लोगों को जल्द मिलने वाला है वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, नई रेलवे लाइन की भी उम्मीद Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, 2 लेन की जगह अब 4 लेन सडकों का होगा निर्माण; सरकार से मिली मंजूरी Teacher Vacancy 2026 : बिहार शिक्षक भर्ती 2026: 46 हजार पदों के लिए BPSC ने जारी किया नोटिस, विज्ञापन जल्द Bihar weather : बिहार में ठंड पड़ी कमजोर, न्यूनतम तापमान बढ़ा; उत्तर बिहार में सुबह घने कोहरे की संभावना समस्तीपुर: प्रोपर्टी डीलर गणेश सहनी हत्याकांड का खुलासा, 6 लेन के जमीन को लेकर हुआ था विवाद, आरोपी गिरफ्तार नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़? बच्चों को पढ़ाने की बजाय स्कूल में चटाई बिछाकर सोते नजर आए मास्टर साहब, वीडियो हो गया वायरल चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्ची को जन्म, झाझा स्टेशन पर 45 मिनट रुकी साउथ बिहार एक्सप्रेस समस्तीपुर में सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप समस्तीपुर में महिला समेत दो को मारी गोली, भीड़ की पिटाई के बाद घायल अपराधी सन्नी पासवान की मौत
28-Aug-2020 12:26 PM
By ASMEET SINHA
PATNA : कोरोना काल में JEE-NEET परीक्षा कराने को लेकर बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है. इसको लेकर आज कांग्रेस देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है. राज्य और जिला मुख्यालयों पर केंद्र सरकार के कार्यालयों के सामने कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं. साथ ही सोशल मीडिया तक हल्ला बोला जा रहा है और JEE-NEET को टालने की अपील की जा रही है.
आपको बता दें कि JEE-NEET परीक्षा के विरोध में ऑनलाइन अभियान भी चलाया जा रहा है. सोशल मीडिया पर आज यानी 28 तारीख को ही कांग्रेस की ओर से राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन अभियान #SpeakUpForStudentSaftey चलाया जा रहा है. सुबह 10 बजे से वीडियो, पोस्ट के माध्यम से परीक्षा का विरोध किया जा रहा है. आपको बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोगों से #SpeakUpForStudentSafety अभियान में शामिल होने की अपील की है.
इसी के मद्देनजर राजधानी पटना में भी आज बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और सरकार से परीक्षा को रद्द करने की मांग की. कांग्रेसियों का कहना है कि कोरोना और बाढ़ जैसी असामान्य स्थितियां पैदा होने के कारण लाखों छात्र परीक्षाओं से वंचित हो जायेंगे, इसलिए ये परीक्षाएं स्थगित होनी चाहिए. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ करना बंद करे नहीं तो ये प्रदर्शन और उग्र होता चला जाएगा.
आपको बता दें कि बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने भी ट्वीट करते हुए लिखा है कि सरकार JEE और NEET की जो परीक्षाएं लेने जा रही है, उसके लिए कोई भी प्रबंधन ऐसा नहीं किया गया है, जिससे कोरोना ना फैले. सरकार को कोई ऐसा तरीका निकालना चाहिए जिससे कोरोना भी न फैले और छात्रों को भी किसी मुश्किल का सामना ना करना पड़े.