जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
29-Oct-2020 10:29 AM
DESK : JEE MAINS की परीक्षा में एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. पुलिस ने 99.8 प्रतिशत अंकों से टॉप करने वाले कैंडिडेट समेत उसके डॉक्टर पिता और प्रॉक्सी का इंतजाम करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.
मामला असम के जेईई टॉपर नील नक्षत्र दास का है. दरअसल, नील नक्षत्र दास ने बिना परीक्षा दिए ही मेन्स परीक्षा में 99.8% प्रतिशत हासिल कर लिए. नील नक्षत्र दास ने 5 सितंबर को हुई परीक्षा में एक प्रॉक्सी का इस्तेमाल किया था. इसी मामले में नील नक्षत्र दास, पिता डॉ ज्योतिर्मय दास समेत हमेन्द्र नाथ सरमा, प्रांजल कलिता और हीरालाल पाठक (परीक्षा केंद्र के कर्मचारी) को गिरफ्तार किया है.
पूरे मामले की शिकायत गुवाहटी के मथुरानगर निवासी मित्रदेव शर्मा ने अजरा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी. इसी शिकायत के आधार पर अजरा पुलिस ने जांच शुरू कर की. केस नंबर 624/2020 के मामले में अजरा पुलिस ने आईपीसी की धारा 120(B)/419/420/406 और आईटी एक्ट R/W 66D के तहत मामला दर्ज किया है.
कार्रवाई में असम पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि हमारी जांच जारी है. गुवाहाटी में टेस्टिंग सेंटर के कर्मचारी भी इसमें शामिल हो सकते हैं. हमलोग इस अपराध में शामिल सभी लोगों को पकड़ने के लिए जांच अभियान चला रहे हैं.