ब्रेकिंग न्यूज़

NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम

आज JEE MAINS 2020 की परीक्षा का आखिरी दिन, इस दिन आ सकता है रिजल्ट

06-Sep-2020 10:10 AM

DESK : देशभर में JEE MAINS 2020 की परीक्षा का आयोजन 1 सितंबर से शुरू हो गया था. इस परीक्षा की तारीख 1 से 6 सितंबर तक की निर्धारित की गई थी. आज 6 सितंबर को परीक्षा का आखिरी दिन है. आपको बता दें कि इस परीक्षा में कुल 8,58,273 छात्रों ने आवेदन किया है और देश भर में 660 सेंटरों पर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. इस बार यह परीक्षा दो शिफ्टों में ली जा रही है. गौरतलब है कि JEE की परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है जिसका आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा किया जाता है. 


पहले सत्र की परीक्षा जनवरी में हुई थी. वहीं दूसरे सत्र की परीक्षा अप्रैल में होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण परीक्षा का आयोजन स्थगित करना पड़ा. हालांकि शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया,  परीक्षा का आयोजन सितंबर में किया जाएगा, जिसके बाद परीक्षा को लेकर काफी विरोध हुआ. छात्रों ने इसे स्थगित करने की मांग की, लेकिन सरकार ने अपना फैसला नहीं बदला. बता दें, कोरोना संकट में इस परीक्षा के आयोजन पर सुप्रीम कोर्ट ने भी हरी झंडी दे दी थी.


JEE MAINS परीक्षा के बाद JEE Advanced परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में सफल होंगे, वे वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में एडमिशन पाने के लिए योग्य होंगे. वहीं हम आपको बता दें कि JEE MAINS परीक्षा का रिजल्ट जल्द घोषित किया जाएगा. बताया जा रहा है कि परीक्षा के रिजल्ट की तारीख की घोषणा 11 सितंबर को की जाएगी. उम्मीद जताई जा रही है रिजल्ट सितंबर महीने में ही घोषित कर दिया जाएगा. रिजल्ट के पहले आंसर की का भी छात्रों को बेसब्री से इंतजार रहता है. रिजल्ट के पहले आंसर की को भी जारी कर दिया जाएगा.