Bihar road accident : आरा-अरवल रोड पर भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों को मारी टक्कर; एक की मौत बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: थार सवार युवक पर बरसाईं गोलियां, मौके पर हुई मौत Bihar News : पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया से जल्द शुरू होगी विदेशी फ्लाइट सेवा, जानिए कितना होगा किराया और समय Bihar News : पटना में चिकन पॉक्स का प्रकोप, एक हफ्ते में 50 लोग संक्रमित; स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश
11-Aug-2022 12:13 PM
JHARKHAND : झारखंड से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पत्नी ने अपने ही पति की चाकू मारकर हत्या कर दी। वारदात के पीछे की वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे। पति का सिर्फ इतना कसूर था कि उसने पत्नी को जींस पहनने से मना किया था। पति की यह बात पत्नी को नागवार गुजरी और उसने चाकू से वार कर पति को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद मृतक के माता- पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना जामताड़ा के जोड़भीटा गांव की है।
दरअसल, जोड़भीटा गांव के रहने वाले आन्दोलन टुडू की शादी दो महीने पहले पुष्पा हेंब्रम से हुई थी। पुष्पा बीते मंगलवार की रात मेला देखने गयी थी। नई नई शादी होने के कारण पुष्पा का जींस पहनकर मेला घूमने जाना आंदोलन को अच्छा नहीं लगा। मेला घुमने के बाद पुष्पा जब वापस घर पहुंची तो आंदोलन ने उससे कहा कि वह जींस नहीं पहने। पति की यह बात पुष्पा को नागवार गुजरी और उसने गुस्से में आकर पति पर चाकू से वार कर दिया।
खून से लथपथ आंदोलन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता की मानें तो दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आंदोलन ने पुष्पा को जींस पहनने से मना किया था जिसके बाद पुष्पा ने आंदोलन पर जानलेवा हमला कर दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पति की हत्या की आरोपी पत्नी ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।