ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन

जेडीयू विधायक ने जेई को दे डाली धमकी, भद्दी- भद्दी गाली के साथ बोले - इतना जूता मारेंगे ना ...

जेडीयू विधायक ने जेई को दे डाली धमकी, भद्दी- भद्दी गाली के साथ बोले - इतना जूता मारेंगे ना ...

21-Dec-2022 03:42 PM

MUNGER : तारापुर के जेडीयू विधायक का एक ऑडियो क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ऑडियो क्लिप में जेडीयू विधायक जूनियर इंजीनियर से बात कर रहे हैं। इस दौरान वो कई बार अमर्यादित भाषा का भी उपयोग कर रहे हैं। इसके साथ ही वह कई बार पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट को धमकी भी दे रहे हैं। यह वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। 


इधर, इस मामले में मिडिया रिपोर्ट के अनुसार मुंगेर में जदयू विधायक राजीव सिंह फ़ोन कॉल के जरिए एक जूनियर इंजीनियर को धमका रहे हैं। जिसका ऑडियो क्लिप सामने आया है। इस मामले को लेकर खुद असरगंज के मनरेगा जेई अमोद कुमार ने आरोप लगाया है कि उन्हें एक अनजान नंबर से फोन आया। सामने वाले ने खुद को विधायक राजीव सिंह बताया, फिर कहने लगे कि तुम लोगों को ऐसा बोल रहा है कि, विधायक की पैरवी लगवाओगे तो काम नहीं करूंगा। इसके बाद वो जेई को भद्दी- भद्दी गलियां भी देने लगे और धमकी भी देने लगे।  यह जेई भागलपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत जीरो माइल के निकट रहने वाला बताया जा रहा है।


इस घटना को लेकर जेई अमोद कुमार बताया कि, विधायक द्वारा यह कहा गया कि मैं तुम्हें जूते से मारूंगा, इसके साथ ही कुत्ता तक भी कह डाला। इतना ही नहीं कई बार मुझे गालियां भी दी गई। जूनियर इंजीनियर ने इसे लेकर पुलिस ने शिकायत तो नहीं की है, लेकिन अपने अधिकारियों से शिकायत चुनाव बाद करने की बात कही है। ये ऑडियो 18 दिसंबर का है। 


ऑडियो में सुना जा रहा कि जैसे ही मनरेगा जेई अमोद कुमार ने फोन उठाया और हैलो करते हुए पूछा कौन बोल रहे हैं? इसके बाद उधर से आवाज आई- हेलो कौन बोल रहे हैं? जेई ने जवाब दिया पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, अरे तुम हमको नहीं पहचान रहे हो? आज न पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट हो कि कल भी रहोगे पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट? हम विधायक जी बोल रहे हैं... क्या बोलते हैं अपने क्षेत्र में कि विधायक जी पैरवी करेंगे तो काम खराब कर देंगे? इतना जूता मारेंगे ना XXXX कि दिमाग दुरुस्त कर देंगे। तुम आना कल, आना कल,सब पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट तुम्हारे XXXX में घुसवा देंगे। इस पर जेई कह रहा कि इसकी कोई चर्चा नहीं की। तब विधायक जी कह रहे कि जब कोई चर्चा ही नहीं तो कैसे इतना महका हुआ है? तुम कल आना बताते हैं। XXXX कुत्ता। इस ऑडियो क्लिप के सटीकता  की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। 


इधर, इस पुरे मामले को लेकर जब अन्य मिडिया के लोगों द्वारा विधयाक की राय ली गई तो उन्होंने कहा कि, यह विपक्ष का साजिश है उन्हें बदनाम करने का। हालांकि, उन्होंने इस बातचीत में मिडिया रिपोर्ट के ही अनुसार यह भी कहा है कि, एक जेई की औकात ही क्या होती है। इसके साथ ही जेडीयू विधायक ने किसी जेई को धमकी दिए जाने की बात से अनभिज्ञता जताई है।