Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
07-Aug-2020 02:58 PM
PATNA : विधानसभा चुनाव के पहले विधायक जी रंग बदलने लगे हैं। जनता दल यूनाइटेड के विधायक रवि ज्योति अपनी पार्टी से नाराज हैं। राजगीर से जेडीयू विधायक रवि ज्योति ने आरोप लगाया है कि जेडीयू के अंदर दलितों की उपेक्षा हो रही है।
पुलिस की नौकरी छोड़कर राजनीति में आने वाले रवि ज्योति 2015 में राजगीर विधानसभा से चुने गए। जेडीयू का दामन थामा तो नीतीश कुमार के नेतृत्व की खूब तारीफ की। नालंदा नीतीश कुमार का गृह जिला है लिहाजा रवि ज्योति नीतीश के पीछे पीछे हो लिए। लेकिन अब चुनाव के पहले एकाएक उन्हें इस बात का एहसास हो रहा है कि जनता दल यूनाइटेड में दलितों की उपेक्षा हो रही है।


राजगीर से जेडीयू विधायक ने अपना दर्द सोशल मीडिया के जरिए साझा किया है। रवि ज्योति ने फेसबुक पर लिखा है कि पॉलिटिक्स से अच्छा पुलिस की सेवा थी। कोई दूध का धोया नहीं है परंतु अच्छा काम करता है और लोग सम्मान भी देते हैं। आज यह हाल है कि लोग पार्टी एवं जात के अनुसार ट्रीट करते हैं। मेरी 21 साल की नौकरी मैं किसी ने उंगली नहीं उठाई लेकिन यहां लोग जातिवाद छोटे जात का तमगा देते हैं। रवि ज्योति ने लिखा है कि दूसरी पार्टियों की छोड़िए मेरी पार्टी के अंदर गंदे और स्वार्थी लोग मुझे पसंद नहीं करते। हर एक व्यक्ति का चेहरा दोहरा नजर आता है। रवि ज्योति ने कहा है कि देखिए आगे क्या होता है।