ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / JDU विधायक का चचेरा भाई शराब मामले में हुआ अरेस्ट, लंबे समय से...

JDU विधायक का चचेरा भाई शराब मामले में हुआ अरेस्ट, लंबे समय से पुलिस को दे रहा था चकमा

16-Jun-2023 03:55 PM

By First Bihar

DHARBHNGA : बिहार में 2016 से शराबबंदी कानून लागू है। राज्य में कहीं भी शराब पीना या शराब से जुड़ा किसी भी तरह का कारोबार करना कानूनी जुर्म है। शराब बंदी का असर यह है कि खुद सीएम राज्य के सभी राजनेताओं को शपथ दिलाते हैं कि ना तो शराब पिएंगे और ना ही किसी को पीने की सलाह देंगे। लेकिन इसके बावजूद इस कानून की स्थिति क्या है वह किसी से छुपी हुई नहीं है। इसी कड़ी में अब ताजा मामला दरभंगा से निकलकर सामने आया है जहां जदयू विधायक के चचेरे भाई को शराबबंदी मामले में पुलिस ने अरेस्ट किया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, दरभंगा में कुशेश्वरस्थान के जदयू विधायक अमन भूषण हजारी के चचेरे भाई प्रकाश भूषण हजारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह शराब मामले में फरार चल रहा था। पुलिस को 6 अप्रैल को यह सूचना मिली थी कि प्रकाश भूषण हजारी के रामपुर रौता स्थित वाटर प्लांट पर अवैध शराब का धंधा किया जा रहा है। जिसके बाद छापेमारी करने पहुंची टीम को यहां से भारी मात्रा में शराब की बोतल बरामद हुई थी। जिसके बाद से पुलिस को इसकी तलाश थी। अब आज इसको अरेस्ट कर लिया गया है। 



बताया जा रहा है कि, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी प्रकाश भूषण कुशेश्वरस्थान बाजार में घूम रहा है। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ कर लिया है। कुशेश्वरस्थान के थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि, - 6 अप्रैल को प्रकाश भूषण के वाटर प्लांट पर पुलिस ने छापेमारी की थी, वहां से 180 ML की 960 विदेशी शराब की बोतलें ने जब्त की गईं थी। उसी मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। काफी दिनों से वो फरार चल रहा था। 


आपको बताते चलें कि, जदयू विधायक अमन भूषण हजारी ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा था कि उनका चचेरा भाई से कोई संबंध नहीं है। उसके चाचा 40 वर्ष पूर्व से पैतृक संपत्ति का बंटवारा कर अलग हो गए थे। चचेरे भाई अथवा उसके कारोबार से उनका दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं है। छापेमारी के दौरान पुलिस को उस वक्त मौके पर कोई भी व्यक्ति नहीं मिला था। इस मामले में पुलिस लगातार प्रकाश के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी।