ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा RTI के तहत प्राइवेट स्कूलों में क्लास 1 में नामांकन की तिथि बढ़ी, अब इतने तारीख तक करें आवेदन 22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी

JDU विधायक गोपाल मंडल को मिला राज्य मंत्री का दर्जा, कहा - हम तो एक साल के लिए चाहते थे कैबिनेट मंत्री का पद ,लेकिन...

JDU विधायक गोपाल मंडल को मिला राज्य मंत्री का दर्जा, कहा -  हम तो एक साल के लिए चाहते थे कैबिनेट मंत्री का पद ,लेकिन...

13-Sep-2024 08:12 AM

By First Bihar

BHAGALPUR : बीते दिनों कैबिनेट बैठक में बिहार विधानसभा के सचेतक को राज्य मंत्री बनाये जाने की स्वीकृति मिली। इसके तहत बिहार विधानसभा में सचेतक की भूमिका निभा रहे जदयू विधायक गोपाल मंडल को राज्य मंत्री का दर्जा मिला। इसके बाद राज्य मंत्री बने गोपाल मंडल भागलपुर पहुँचे जहां एनडीए कार्यकर्ताओं ने उनका जोड़दार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद भी बोला साथ ही साथ भागलपुर में कुछ धांधली के बारे में बात करते हुए खुद को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की मांग रख दी। 


गोपाल मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने राज्यमंत्री बनाया अच्छा लग रहा है बिहार के लिए शुभ संदेश है। हालांकि, हम तो कहे उनको कि हमको एक साल के लिए कैबिनेट मंत्री बना दिगिए। लेकिन हमको राज्यमंत्री बना दिया गया। इसमें कोई विभाग तो मिला नहीं। लेकिन रोक टोक हम कर ही सकते हैं, हम इसी में खुश हैं। यहां जेई, सुप्रिटेंडेंट, एसडीओ को खंगालेंगे  ब्लॉक और थानेदार को भी सुधारेंगे। 


इसके आगे गोपाल मंडल ने कहा कि हमको कहा गया की इस बार आप जीत कर आइए आपको पूर्ण रूप से मंत्री का दर्जा मिलेगा। अब इस बार हम जब जीत कर आएंगे तो मंत्री का दर्जा लेंगे। फिलहाल जो हमको मिला है हम उससे खुश है। पहले पायदान पर हमको रखा गया है। फिलहाल  यही अच्छा है मेरे लिए। हम इससे किसी को रोक-टोक तो कर ही सकते हैं। 


गोपल मंडल ने कहा कि हम तो कर्मठ आदमी है। इसलिए मुझे क्या ही फर्क पड़ेगा की आप हमको क्या बना रहे हैं। आप हमपर कितना भी बोझ दे दिगिए या नहीं दिगिए हम तो उफ्फ तक नहीं करने वाले लोग है। हमको तो अच्छे से मालूम है की हम कैसे -कैसे करके विधायक बने हैं। मुख्यमंत्री को मेरे बारे में कई लोग कहता था कि लाठी -डांग चलाने वाला आदमी है। तो हम मुख्यमंत्री जी को बोले की हम ऐसा नहीं हैं वो आप कुर्सी दिगिए गा एक साल के लिए तो हम आपके साथ बैठकर कुछ सीखेंगे। 


उधर, गोपाल मंडल ने कहा कि लोग कहते हैं कि हम बहुत बोलते है, बड़बोलिया है। लेकिन, सरकार के विरुद्ध हम नही बोलते हैं बल्कि व्यवस्था लचर है इसलिए हम बोले। गौरतलब हो कि, जदयू नेता नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा से विधायक हैं। हमेशा अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में बने रहते हैं हाल ही में उन्होंने जदयू के सांसद अजय मंडल और अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बुलो मंडल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।