RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
04-Aug-2023 02:18 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: होटल बिग डैडी गोलीकांड में फरार चल रहे जेडीयू विधायक गोपालमंडल के साले दिलीप मंडल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। दिलीप मंडल अपने रिश्तेदारों के साथ नाटकीय ढंग से भागलपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में पहुंचा और सरेंडर कर दिया। गोलीकांड में नामजद होने के बाद से जेडीयू विधायक का साला फरार चल रहा था।
दरअसल, पिछले साल 12 दिसंबर को जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष कुमार के होटल बिग डैडी परिसर के पास बाउंड्री निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। इस दौरान गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसमें प्रॉपर्टी डीलर लाल बहादुर शास्त्री, उनकी पत्नी माधुरी प्रसाद और शरत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
घायल प्रापर्टी डीलर के बयान पर इस मामले में जेडीयू विधायक गोपाल मंडल, उनके बेटे आशीष, विधायक के साले दिलीप मंडल समेत अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया था। इस मामले में अधिकांश आरोपी बेल पर हैं जबकि जेडीयू विधायक का साला दिलीप मंडल गिरफ्तारी के डर से इधर-उधर भाग रहा था। पुलिस की दबिश से परेशान होकर गुरुवार को दिलीप मंडल नाटकीय ढंग से कोर्ट पहुंचा और सरेंडर कर दिया।