ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल Bihar News: रिश्वतखोर BDO को निगरानी ने किया अरेस्ट, प्रखंड प्रमुख से 50 हजार रू घूस लेते हुआ गिरफ्तार..... BIHAR: शराब माफिया से नजराना मांगने वाले 2 नकली उत्पाद अधिकारी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक के साथ धंधेबाज भी अरेस्ट

JDU विधायक गोपाल मंडल का बेटा आशिष गिरफ्तार, फायरिंग के मामले में पुलिस ने दबोचा

JDU विधायक गोपाल मंडल का बेटा आशिष गिरफ्तार, फायरिंग के मामले में पुलिस ने दबोचा

27-Dec-2022 01:41 PM

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां पुलिस ने जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशिष मंडल को गिरफ्तार किया है। आशिष मंडल बरारी गोलीकांड की मुख्य आरोपी है। मामले में गठित एसआईटी की टीम ने जेडीयू विधायक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि जेडीयू विधायक के बेटे ने जमीन कब्जा करने के लिए 10 राउंड फायरिंग की थी।


दरअसल, एलआईसी कॉलोनी के पास जमीन के विवाद को लेकर एक पक्ष के द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों की जमकर पिटाई कर दी थी। इसी दौरान 8 से 10 राउंड फायरिंग भी की गई थी। जिसमें रवि नाम के युवक के सिर में गोली लगी थी। वहीं मारपीट की घटना में चार लोग घायल हो गए हैं। पीड़ित पक्ष के लोग अपनी जमीन पर कुछ काम कराने गए थे। इसी दौरान विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल और उनके सहयोगियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी।


गोलीबारी की इस घटना में रवि कुमार को गोली लग गई थी। आनन-फानन में खून से लथपथ रवि को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़ित पक्ष के लोगों का आरोप है कि जमीन पर जबरन कब्जा जमाने के लिए जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने घटना को अंजाम दिलाया है। विधायक के बेटे ने मौके पर मौजूद होकर गोली चलाई थी। बता दें कि जेडीयू विधायक गोपाल मंडल और उनके बेटे आशिष का विवादों से पुराना नाता रहा है। विधायक पर जमीन कब्जा करने के पहले भी आरोप लगते रहे हैं।


बिहार की राजनीति में हमेशा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले जेडीयू के विधायक विधायक गोपाल मंडल ने पिछले दिनों बड़ी बात कह दी थी। उन्होंने कहा था कि, जो गोली चलाने से डरता हो वह विधायक कैसे हो सकता है। हम जरूरत पड़ने पर गोली चलाने से पीछे नहीं हटते हैं। हम लोगों को जमीन पर कब्ज़ा दिलाने का काम करते हैं। इसको लेकर हम लोगों से एग्रीमेंट लेते हैं। हम ऑनस्पॉट फैसला ताे करते हैं।