Bihar Vidhan Sabha : बिहार में जीविका दीदियों को मिलेगी यह सुविधाएं, विधानसभा में उठा सवाल तो सरकार ने किया एलान; पढ़िए क्या है पूरा प्लान Bihar news : नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच देवर -भाभी का रिश्ता, बोले विजय सिन्हा ... CM के भाव को गलत बताना उचित नहीं Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू, प्रश्नकाल में कई अहम विभागों पर होगी चर्चा; अनुपूरक बजट पर भी गरमाएगा सदन Bihar Vidhan Sabha : “अपराध पर नहीं, जाति पर कार्रवाई!” भाई वीरेंद्र का आरोप – यादवों को बनाया जा रहा निशाना, CM नीतीश को लेकर भी कही यह बातें Bihar Expressway Project : बिहार में 5 एक्सप्रेसवे, 12 पुल और 1300 पदों पर नौकरी का ऐलान, पटना पहुंचने का समय होगा 4 घंटे Ram Rajya : अयोध्या पहुंचे स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी का बड़ा बयान, बोले- 550 साल के संघर्ष के बाद बना राम मंदिर, देश में हो रही रामराज्य की स्थापना Bihar road accident news : बारात में जा रही स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, तीन की मौत; मातम में बदला ख़ुशी का माहौल Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा बजट सत्र: सातवें दिन भी हंगामे के आसार, कई विभागों पर होगी चर्चा Hajipur Sadar Hospital : हाजीपुर सदर अस्पताल में DM की रेड, दो दलाल गिरफ्तार; सात एम्बुलेंस जब्त Bihar Special Bus : होली-ईद पर प्रवासी बिहारियों के लिए खुशखबरी, मात्र इतने रुपए में बुक करवा सकेंगे टिकट; जानिए सरकार का प्लान
20-Jul-2023 01:01 PM
By First Bihar
KHAGARIA : बिहार के खगड़िया के बेलदौर विधानसभा क्षेत्र के जेडीयू विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के पुत्र नूतन पटेल का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। 47 सेकंड के वीडियो में नूतन पटेल बिना कपड़ों के दिख रहे हैं। इनका कहना है कि वो सेक्सटॉर्शन गैंग के शिकार हो गए हैं। लेकिन, अभी इस मामले में विधायक के बेटे ने पुलिस में शिकायत नहीं की है।
दरअसल, सेक्सटॉर्शन में आमतौर पर खूबसूरत लड़कियां पहले पुरुषों को अपने प्यार में फंसाती है। फिर गंदी फोटो वीडियो या मैसेज के जरिए ब्लैकमेल कर लाखों रुपए का डिमांड करती है। पैसा देेने से मना करने पर परिवार वाले और करीबियों के साथ सोशल मिडिया पर इस वीडियो अपलोड कर वायरल करने की धमकी दी जाती है। अब कुछ इसी तरह के ममाले में जेडीयू विधायक के बेटे भी फंसे हैं। विधायक पुत्र नूतन पटेल के मोबाइल पर वाट्सएप पर एक लिंक आया। उसके बाद एक लड़की उनसे वीडियो कॉलिंग पर बात करने लगी। फोन कॉल हो जाने के बाद उनके वाट्सएप पर उनका एक अश्लील वीडियो भेजा गया और एक लाख रुपये देने की बात की गई। इस तरह ब्लैकमेल किया गया। साथ ही पैसे नहीं देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई।
बताया जा रहा है कि, मंगलवार की देर रात नूतन पटेल के पास एक लड़की का कॉल आया था। बातचीत के दौरान लड़की ने कपङा उतरना शुरू कर दिया जबतक विधायक पुत्र कुछ समझ पाते और कॉल कट पाते तबतक इनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया गया और फ़ोन काटने के बाद वॉट्सऐप पर एक गंदी वीडियो भेज कर लाखों रुपए की मांग शुरू कर दी गई। जदयू विधायक बेटे का अश्लील वीडियो 47 सेकंड का है। इसमें वे खुद वॉट्सऐप वीडियो कॉल पर अश्लील हरकतें करते दिख रहे हैं। वीडियो में दूसरी तरफ एक लड़की है। वो भी अश्लील हरकतें कर रही है।
वहीं, इस मामले में नूतन पटेल का कहना है कि मंगलवार की रात मेरे वॉट्सऐप नंबर करीब 10 बार वीडियो कॉल आया। लगातार फोन आने पर जब रिसीव किया तो उसमें एक लड़की बिना कपड़ों के बैठी दिखी। मुझे भी कपड़े उतारने के लिए कहने लगी। उसके बाद फोन कटने के बाद मेरे वॉट्सऐप नंबर पर वीडियो आया और इसे वायरल न करने के बदले में मोटी रकम की मांग की। नहीं दिए जाने पर साइबर फ्रॉड ने वीडियो वायरल कर दिया।
जबकि, पैसा नहीं देने के बाद विधायक के बेटे के पास एक व्यक्ति ने फोन किया। उसने कहा कि वो दिल्ली के क्राइम ब्रांच से बात कर रहा है। आपका अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर क्राइम ब्रांच एक्शन ले रही है। आपका वीडियो यूट्यूबर राकेश शर्मा के पास है, जो 2 घंटे के अंदर उसे यूट्यूब पर अपलोड कर देगा। आप उनसे रिक्वेस्ट कीजिए कि वह वीडियो वायरल ना करें। दिल्ली क्राइम ब्रांच के नाम से बात करने वाले शख्स ने यूट्यूबर राकेश शर्मा से बात करने के लिए एक नंबर दिया। जिस पर बात करने पर वीडियो यूट्यूब पर अपलोड नहीं करने के एवज में 51 हजार 500 रुपए फीस के तौर पर मांग की।
आपको बताते चलें कि, कुछ दिन पहले ही विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के भतीजे का एक महिला के साथ मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ था। अब ये वीडियो वायरल हो रहा है। इसलिए लोगों का अपने विधायक के ऊपर सवाल उठना शुरू कर दिया है। विधायक के बेटे की इन हरकतों को लेकर लगातार लोगों के बीच चर्चा का बाजार गर्म है।