ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे पर गंभीर आरोप लगाने वाले पूर्व IPS के घर रेड, FIR दर्ज INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी

JDU से गठबंधन पर बोले तेजस्वी, कहा.. पुरखों की विरासत किसी और को नहीं ले जाने देंगे

JDU से गठबंधन पर बोले तेजस्वी, कहा.. पुरखों की विरासत किसी और को नहीं ले जाने देंगे

09-Aug-2022 06:31 PM

PATNA : बिहार में सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि झगड़े तो हर घर में होते हैं, पुरानी बातों को भूल जाइए, अब चाचा भतीजा मिलकर बिहार को तेज गति से विकास की राह पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि अपने पूरखों की विरासत किसी और को नहीं ले जाने देंगे, ये हमारे पास रहेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी जिसके साथ रहती है उसको खत्म करने में लगी रहती है। बीजेपी की जो तैयारी थी सभी को पता है।


देश में अराजकता का माहौल बन रहा है, सामाजिक न्याय पर हमले हो रहे हैं। देश की सुरक्षा, महंगाई, अव्यवस्था को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। बिहार ने एक बार फिर देश को संदेश देने का काम किया है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार विशेष पैकेज की मांग करते रहे लिए उनकी बात नहीं सुनी गई। जेपी नड्डा बोलते हैं कि क्षेत्रीय पार्टियों को समाप्त करेंगे। लोकतंत्र की जननी बिहार में आकर लोकतंत्र को समाप्त करने की बात कहते हैं, यह बिहार के लोग बर्दास्त नहीं करेंगे।


नीतीश कुमार को कड़ा निर्णय लेने के लिए धन्यवाद देते हैं। महागठबंधन की बैठक में बिहार के हित में निर्णय लिया गया। पूर्खों की विरासत किसी और को नहीं ले जाने देंगे, ये हमारे पास रहेगा। बिहार की जनता और पार्टी के लोग सभी यही चाहते थे कि बिहार में बीजेपी का एजेंडा नहीं चलने देंगे। तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में जो काम किया उससे कोई इनकार नहीं कर सकता है।