Bihar politics : Y श्रेणी सुरक्षा में कटौती का दावा, पप्पू यादव ने कहा– माफियाओं को मिल रहा संरक्षण Bihar Vidhan Sabha : बिहार विधानसभा में शून्यकाल की सूचना अब ऑनलाइन माध्यम से होगी स्वीकार, पढ़िए विधायकों को क्या -क्या करना होगा Bihar Education Minister : बिहार के यूनिवर्सिटी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन में हो रही गड़बड़ी ! परिषद में हंगामा, सभापति ने मंत्री को दिए जांच के आदेश Bihar News : विधान परिषद में राबड़ी ने खोला कानून व्यवस्था का पोल तो नीरज कुमार में कहा -72 FIR वाला भी शरीफ कैसे यह आज मालूम चला Bihar Assembly : 'विजय सिन्हा के साथ कॉलेज में हुई थी रैगिंग...', विधानसभा में ब्राह्मण शब्द को लेकर जमकर हुआ हंगामा; डिप्टी सीएम ने बताया महागठबंधन शासन काल का सच Bihar Health Department : भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्री का एक्शन, अफसरों को अस्पताल जांच का दिया निर्देश; पढ़िए क्या है पूरा मामला Bihar Politics : ‘फोटो खींचकर बदनाम करते हैं विरोधी’ – उप स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर BJP विधायक ने खुद की सरकार को घेरा, जानिए मंत्री ने क्या दिया जवाब 'IGIMS में नहीं सुनी जाती विधायकों की पैरवी ...', विधानसभा में उठा सवाल, JDU और RJD विधायक ने पूछा सवाल तो मंत्री ने कहा -सही -सही बताइए फोनवा पर क्या बोलते हैं Bihar Assembly : बिहार के सभी सदर अस्पतालों का होगा कायाकल्प, विधानसभा में मंत्री ने कर दिया एलान, अब मरीजों को नहीं लगाना होगा शहरों का चक्कर SVU Raid: SVU की रेड में DPO 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, घर से 4 लाख रुपए भी हुए बरामद
26-Feb-2020 12:32 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : NRC-NPR के मुद्दे पर एक साथ खड़े दिख रहे आरजेडी और जेडीयू के साथ आने की संभावनाओं को पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने खारिज किया है। राबड़ी देवी ने कहा है कि भले ही नीतीश कुमार का मन डोले लेकिन हमारा मन नहीं डोलेगा। राबड़ी देवी ने कहा है कि बिहार में अब चुनाव होने वाले हैं लिहाजा जो भी होगा जनता तय करेगी। राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार और तेजस्वी की मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताते हुए कहा है कि मैंने भी नीतीश कुमार से शिष्टाचार के नाते मुलाकात की थी इसका मतलब यह नहीं कि हम एक बार फिर साथ जाने वाले हैं।
विधान परिषद की कार्यवाही में शामिल होने पहुंची राबड़ी देवी ने कहा है कि बिहार में शिक्षकों के साथ अन्याय हो रहा है उन्होंने नीतीश सरकार से नियोजित शिक्षकों को समान काम समान वेतन के आधार पर राहत देने की मांग की है। राबड़ी देवी ने कहा है कि नियोजित शिक्षकों की मांग बहुत पुरानी है और इस पर सरकार को कोई फैसला लेना चाहिए।
राबड़ी देवी ने कहा है कि बिहार में चल रही सरकार हर मोर्चे पर फेल है। बात केवल NRC-NPR कि नहीं है बल्कि बिहार की जनता से जुड़ी हुई है। राबड़ी देवी ने कहा है कि बिहार के शिक्षा मंत्री को हड़ताली शिक्षकों से बातचीत करनी चाहिए। बीजेपी और जेडीयू के बीच NRC-NPR को लेकर बढ़ी तल्खी की बाबत पूछे जाने पर राबड़ी देवी ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। राबड़ी देवी ने कहा कि यह एनडीए का अंदरूनी मामला है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों में से कौन कब कहा जाएगा यह नहीं पता।