Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन
10-Feb-2020 02:52 PM
DELHI : संसद में बजट पर चर्चा के दौरान जेडीयू ने सरकार की जमकर तारीफ की है। जेडीयू ने बजट को गांव का बजट बताते हुए कहा कि इससे किसानों को भरपूर लाभ मिलेगा। सांसद आरसीपी सिंह ने कहा कि आलू-प्याज-टमाटर की कीमतों पर काबू करने के लिए सरकार ने जो गांव-गांव में स्टोरेज बनाने की जो योजना बनायी है वो काबिले तारीफ है।
जेडीयू सांसद आरसीपी सिंह ने कहा कि बजट में जिस तरह महिलाओं के स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए उनका न्यूट्रीशन लेवल बढ़ाने के लिए सरकार ने 35000 करोड़ का बजट दिया है वो काबिले तारीफ है साथ ही उन्होनें कहा कि लड़कियों की शादी की उम्र में बढ़ोतरी कर भी बड़ा काम किया सरकार के इस कदम से बच्चियां अब ज्यादा पढ़-लिख कर समक्ष बन अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगी। महिला सशक्तिकरण के दिशा में ये बड़ा कदम है।
अर्थ गंगा प्रोजेक्ट लागू करने पर उन्होनें सरकार को बधाई देते हुए कहा कि बिहार में भी नीतीश कुमार की सरकार ने गंगा नदी पर बड़ा कदम उठाय़ा है। बिहार सरकार ने ज्ञान की धरती गया में गंगा को पहुंचा रही है। वहीं उन्होनें रेलवे लाइन के किनारे की जमीन को सोलर उर्जा के लिए इस्तेमाल किए जाने की योजना की भी जमकर तारीफ की साथ ही कहा कि बिहार में कई ऐसे वाटर बॉडीज है जहां सोलर प्लांट सिस्टम लगाया जा सकता है। उन्होनें कहा कि बिहार में जहां मछली पालन और मखाना की खेती होती है वहां सोलर प्लांट को डबल लेयर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।