तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद
09-Mar-2021 11:14 AM
PATNA : आरजेडी विधायक ने जनता दल यूनाइटेड को सरकार से बाहर आने और आरजेडी को सत्ता सौंप देने की सलाह दी है. बिहार विधानसभा में आरजेडी के विधायक ललित यादव ने सरकार को सत्ता पक्ष के लोगों को सलाह दी है कि वह विपक्ष में आकर बैठ जाएं और हमें सत्ता सौंप दें. फिर देखें हम कैसे बिहार का विकास करते हैं.
दरअसल, बिहार विधानसभा के प्रश्नोत्तर काल में आज कॉलेजों की ग्रेडिंग का मामला उठा. आरजेडी के विधायक ललित यादव ने इस मामले को उठाते हुए सरकार से यह जानना चाहा कि आखिर बिहार में कॉलेजों की ग्रेडिंग क्यों नहीं हो पा रही है. आरजेडी विधायक ने आरोप लगाया कि ग्रेडिंग नहीं होने की वजह से यूजीसी से मिलने वाला ग्रांट भी बिहार के कॉलेजों को नहीं मिल पा रहा है.
विधानसभा में आरजेडी विधायक के इस आरोप के बाद शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि सरकार नैक ग्रेडिंग के जरिए कॉलेजों की स्थिति सुधारने की दिशा में प्रयास कर रही है लेकिन इसमें अभी वक्त लग रहा है. मंत्री महोदय के जवाब से आरजेडी विधायक संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने कहा कि अगर आपसे यह काम 16 साल सरकार चलाने के बावजूद नहीं हो पाया तो आप सत्ता छोड़ कर बाहर आ जाइए और हमें मौका दे दीजिए. ललित यादव ने कहा कि हमें मौका मिला तो हम ऑफिस ग्रेडिंग करके दिखा देंगे.
इस मामले को लेकर बिहार विधानसभा में काफी देर तक चर्चा होती रही. आरजेडी के विधायक अवध बिहारी चौधरी और माले विधायक मनोज मंजिल ने भी इस मामले पर सरकार से प्रयास कर ग्रेडिंग को सुधारने की मांग रखी.