Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”
21-Dec-2023 09:36 PM
By First Bihar
PATNA: संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर हंगामे के दौरान सदन में आसन के अपमान के आरोप में अब तक 141 सांसदों को सस्पेंड किया जा चुका है। इस पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि देश में लोकतंत्र नहीं बचा है। उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष के सांसदों की एक ही मांग है कि संसद में जो दो लोग घुस आये थे आखिर सुरक्षा में कहां चुक हुई। देश के गृह मंत्री अमित साह इस पर सदन में बयान दें और इस पर चर्चा भी होनी चाहिए। अमित शाह विपक्ष के सवाल का जवाब दें।
क्योंकि इस देश का आईबी और रॉ उनके ही नियंत्रण में है। गृह मंत्री संसद के सदस्य है। उनको लोकतंत्र पर भारी भरोसा है। दिनभर सुबह से लेकर शाम तक लोकतंत्र का जाप करते रहते हैं। वे लोकतंत्र के मंदिर में बयान नहीं देंगे अहमदाबाद में जाकर बयान देंगे। विपक्षी सांसद यदि मांग पर अडिग रहेंगे तो उनको निलंबित कर दिया जाएगा। अब यही उनकी लोकतंत्र की परिभाषा है।
बीते दिनों जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने इंडिया बैठक को लेकर तीखा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के पास इतना भी फंड नहीं था कि बैठक में समोसे खिला सके। केवल चाय और बिस्किट पर मीटिंग खत्म हो गई जबकि इसके पहले समोसा मिलता था। सुनील पिंटू के इस तरह के बयान पर जेडीयू सांसद व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि सुनील पिंटू रास्ते पर है। एक बार बहुत पहले हमने मजाक में पूछा था कि कब तक यहां टिकेंगे तब उन्होंने कहा था कि 2024 तक टिक जाएंगे। ललन सिंह ने आगे कहा कि अब तो 2024 नजदीक आ रहा है तो वे रास्ते पर चल रहे हैं।
विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A की चौथी बैठक बीते मंगलवार (19 दिसंबर) को दिल्ली में हुई थी। जिसमें ममता बनर्जी, लालू प्रसाद यादव, नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। इंडिया गठबंधन की बैठक पर ललन सिंह ने कहा कि यह बैठक बहुत ही सफल रही। तीन सप्ताह के भीतर सभी राज्यों में सीटों का बंटवारा हो जाएगा। संयुक्त रूप से अभियान चलाया जाएगा। जो भाजपा को बुरा लग रहा है।
नीतीश के पीएम उम्मीदवार के सवाल पर ललन सिंह ने कहा कि यह सब बीजेपी की उपज है। भाजपा के नेताओं को नीतीश कुमार यह कहे हैं क्या कि वो पीएम उम्मीदवार हैं। वही आरएसएस पर हमला बोलते हुए ललन सिंह ने कहा कि आरएसएस जातीय गणना का विरोध कर रही है और पीएम मोदी और भाजपा नेता जातीय आधारित ट्वीट कर रहे हैं। क्या कीजिएगा इन लोगों का यही काम है।