Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
19-Dec-2023 03:18 PM
By First Bihar
PATNA: I.N.D.I.A. गठबंधन की चौथी बैठक आज दिल्ली में हो रही है। ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि आज गठबंधन के संयोजक के नाम की घोषणा की जाएगी। दिल्ली में इस वक्त इंडिया गठबंधन की बैठक चल रही है वही पटना में जदयू सांसद रामनाथ ठाकुर ने बड़ी मांग रखी है। जेडीयू के राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का संयोजक बनाए जाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि बैठक से यह उम्मीद बनती है कि अच्छी मीटिंग हो अच्छे विचार आए। नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन आगे बढ़े। नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार या संयोजक बनाए जाने के सवाल पर कहा कि हमारे दल के जो नेता है उनके प्रति सनेह और श्रद्धा तो रहेगा ही। हम चाहते हैं कि नीतीश कुमार को संयोजक बनाया जाए। इनके फेस को आगे बढ़ाया जाए।
उधर दिल्ली में इंडी गठबंधन की बैठक से ठीक पहले कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनाव के लिए पांच सदस्यीय नेशनल एलायंस कमेटी का गठन किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक को पांच सदस्यीय कमेटी का संयोजक बनाया गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय गठबंधन समिति का गठन किया है, जो लोकसभा चुनाव में दूसरे दलों से गठबंधन के मामलों को देखेगी। दिल्ली में होने वाली इंडी गठबंधन की बैठक शुरू होने से ठीक पहले कांग्रेस ने इस कमेटी की घोषणा कर दी है। पांच सदस्यीय कमेटी के संयोजक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक होंगे। इसके अलावा राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, सलीम खुर्शीद और मोहन प्रकाश सदस्य की भूमिका में रहेंगे।