Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप
20-Dec-2021 06:41 PM
DELHI: जातीय जनगणना से लेकर बिहार को विशेष राज्य के दर्जे को लेकर भाजपा औऱ जेडीयू में बढ़ती जा रही तल्खी के बीच नीतीश कुमार की पार्टी के एक सांसद ने बड़ा बयान दे दिया है. जदयू सांसद ने कहा है कि नीतीश कुमार बीजेपी से गठबंधन तोड़ने का फैसला लें, पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है. जेडीयू सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार जिन मुद्दों को उठा रहे हैं, बीजेपी उसे खारिज कर दे रही है. ऐसे में नीतीश कुमार को समझौता नहीं करना चाहिये.
सांसद दिनेश चंद्र यादव ने दी नीतीश को सलाह
बीजेपी से बढ़ती तल्खी के बीच मधेपुरा से जेडीयू के सांसद दिनेश चंद्र यादव ने ये बड़ा बयान दिया है. दिनेश चंद्र यादव ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीजेपी और उसके नेता नीतीश कुमार के हर फैसले और मांग पर सवाल उठा रहे हैं या उसे खारिज कर दे रहे हैं. ये गलत हो रहा है.
दिनेश चंद्र यादव ने कहा “नीतीश जी के शराबबंदी के फैसले पर बीजेपी के विधायक सवाल उठाते हैं. जेडीयू ने जातिगत जनगणना कराने की मांग की थी, लेकिन केंद्र सरकार ने उसे खारिज कर दिया. अब जदयू जब बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांग रहा है तो उसका भी विरोध बीजेपी के लोग कर रहे हैं.”
सांसद दिनेश चंद्र यादव ने कहाकि बीजेपी जेडीयू की सहयोगी पार्टी है लेकिन बिहार के हित में नीतीश कुमार जो भी मांग कर रहे हैं उसे भाजपा या केंद्र की सरकार खारिज कर दे रही है. इससे जेडीयू के लोग काफी दुखी हैं. बिहार के हित के जो मामले में है उन पर नीतीश कुमार या जेडीयू के नेता-कार्यकर्ता कभी समझौता नहीं कर सकते. ऐसे में नीतीश कुमार को फैसला लेना चाहिये. नीतीश कुमार अगर बीजेपी से गठबंधन तोडने का फैसला लेंगे तो जेडीयू का हर वर्कर उसके लिए तैयार है. पार्टी पूरी तरह से नीतीश कुमार के साथ खड़ी है.
बढती जा रही है तल्खी
सांसद दिनेश चंद्र यादव के बयान से साफ हो गया है कि बीजेपी औऱ जेडीयू के बीच तल्खी लगातार बढ़ती जा रही है इससे पहले जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आज फिर जातीय जनगणना का मामला उठाते हुए कहा कि इस मसले पर उनकी पार्टी आंदोलन के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि फिलहाल जेडीयू बीजेपी के क्लीयर स्टैंड का इंतजार कर रही है. केंद्र में बीजेपी की सरकार है औऱ फैसला उसे लेना है. जेडीयू इंतजार कर रही है, अगर बीजेपी ने कोई फैसला नहीं लिया तो फिर जदयू हर जरूरी कदम उठायेगी. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जेडीयू जातीय जनगणना कराने के लिए निश्चित तौर पर आंदोलन करने पर भी विचार करेगी।
उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार को विशेष राज्य के दर्जे पर भी बीजेपी को घेरा. उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता कह रहे हैं कि बिहार को केंद्र सरकार से ज्यादा मदद मिल रही है. उन्हें ये बताना चाहिये कि किस मद में कितनी ज्यादा मदद मिल रही है. सिर्फ बोलने से काम नहीं चलेगा. विशेष राज्य का दर्जा जरूरी है और जेडीयू अपने स्टैंड पर कायम है।