Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
19-Sep-2022 09:20 PM
BHAGALPUR: जनता दल यूनाइटेड (JDU) लगातार सदस्यता अभियान चला रही है। बिहपुर थाने में आज बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने सदस्यता अभियान का उद्घाटन किया। इस मौके पर जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष और बिहार विधान परिषद के सदस्य संजय सिंह, एमएलसी संजीव कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, ओम प्रकाश सिंह सेतु, विनीत कुमार सिंह मुखिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी नेताओं ने हजारों लोगों को जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता दिलाई। जिसमें उस इलाके के सम्मानित और प्रमुख लोग भी शामिल थे।
सदस्यता अभियान के दौरान मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के सबसे मजबूत नेता हैं। पिछले 18 सालों से वे बिहार को विकास के रास्ते पर लगातार दौड़ा रहे हैं और आने वाले समय में नीतीश कुमार के विजन के मुताबिक भारत का निर्माण होगा। उन्होंने लोगों से कहा कि आप नीतीश कुमार के हाथों को तभी मजबूत कर सकते है जब आप जदयू की सदस्यता लेकर पार्टी को मजबूत बनाएंगे।
इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार ने हर तबके तक विकास को पहुंचाया है। हर माध्यम से किसी ना किसी व्यक्ति के पास सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा है। हर घर नल का जल, पक्की गली-नाली, हर घर बिजली, हर गांव तक संपर्क मार्ग, शिक्षा, स्वास्थ, सड़क, कानून व्यवस्था में अभूतपूर्व विकास किया है। संजय सिंह ने लोगों से अपील किया कि आप नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत कीजिये।
बिहार विधान परिषद के सदस्य संजीव कुमार सिंह ने कहा कि बिहार लगातार नीतीश कुमार ने आगे बढ़ाया है अब हमारा फर्ज है उनको आगे बढ़ाएंगे। नीतीश कुमार राष्ट्रीय स्तर पर जदयू को स्थापित करना चाहते है ऐसे आप सभी का सहयोग जरूरी है। इस दौरान छोटू सिंह, ओम प्रकाश सिंह सेतु और विनीत सिंह मुखिया ने भी लोगों को संबोधित क़िया।