शराब और अवैध हथियार के खिलाफ सहरसा पुलिस की कार्रवाई, घर की घेराबंदी कर अपराधी को दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद मोतिहारी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 2 दलाल गिरफ्तार पटना के मरीन ड्राइव पर नहीं लगेंगी दुकानें, अब यहां बनेगा नया वेंडिंग जोन भोजपुर में अनियंत्रित ऑटो के पलटने से युवक की मौत, महिला समेत कई लोग घायल बिहार का ऑफिसर राज: चार्टर प्लेन में सपरिवार सैर कर रहे हैं IAS अधिकारी, विधानसभा में उठा मामला लेकिन सरकार ने साध ली चुप्पी दरभंगा में पत्नी की अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने वाला पति गिरफ्तार, सालभर से फरार था आरोपी, मुंबई में बना रखा था ठिकाना राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
10-Dec-2022 12:42 PM
PATNA : जनता दल यूनाइटेड के लिए अगला दो दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस दो दिन में जेडीयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक होने वाली है। काफी दिनों के बाद यह बैठक बिहार की राजधानी पटना के प्रदेश जेडीयू ऑफिस में होने जा रहा है। इस दो दिवसीय बैठक में पहला दिन राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी। जिसमें देश के तमाम राज्यों से आए हुए नेता अपने इलाके में जेडीयू की मजबूती और कमजोरी से पार्टी जे शीर्ष नेताओं को अवगत करवाएंगे। इसी को लेकर अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और संसदीय बोर्ड के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने इस बैठक के मुख्य के मुख्य मुद्दों को लेकर जानकारी साझा की है।
जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि, आज हमारी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद की बैठक चल रही है। इस बैठक में कई मुद्दों पर बातचीत होगी। इस दौरान पार्टी के आगे की रणनीति पर भी बातचीत होगी। इसके साथ ही पिछले दिनों पार्टी में हुए सांगठनिक चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही कल खुला अधिवेशन रखा गया है। इस अधिवेशन में सभी लोग अपनी-अपनी बात बताएंगे।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि, बिहार में आये चुनावी नतीजों को देखकर खुश होने वालों से यह पूछना चाहिए कि, आखिरकार दिल्ली और हिमाचल में क्यों चुनाव हार गए। वो लोग इस हार पर आखिरकार क्यों नहीं बोल रहे हैं, इस पर सवाल पूछने पर वो लोग चुप्पी साध लेते हैं। इसके आलावा उन्होंने कहा कि, भाजपा का यह दावा है कि, वो लोग 2024 में पूर्ण बहुमत से वापस आ रहे हैं। इस पर ललन सिंह ने कहा कि, यह तो आने वाले समय में उनको मालूम चल ही जाएगा।
जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि, आज हमारी पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में पिछले दिनों पार्टी में हुए सांगठनिक चुनाव को लेकर चर्चा होगी, इसके साथ ही इस चुनाव के समाप्ति की भी घोषणा की जाएगी। साथ ही साथ पार्टी की तरफ से अन्य राज्यों में चुनावी की तैयारी पर बातचीत होगी।
इसके आलावा कुढ़नी उपचुनाव में हुए हार को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि, उनको एक जीत पर अधिक खुश होने की जरूरत नहीं है। उनको यह समझना चाहिए कि, देश के अंदर तीन जगहों पर चुनाव हो रहे थे। उनमें से एक जगह ही अच्छी तरह से वो लोग चुनाव में जीत हासिल कर पाए। सबसे पहले यतो भाजपा वाले दिल्ली का नगर निगम चुनाव हार गए, उसके बाद हिमाचल भी हार गए। लेकिन, इसके बाबजूद वो लोग जश्न मना रहे हैं। अब इस पर उनको विचार करना चाहिए।
वहीं, जेडीयू के केसी त्यागी ने कहा कि, बीजेपी का यह कहना कि, हमारी पार्टी के कई विधायक उनके संपर्क में हैं। ऐसे आरोपों कार्य से सवालो का हम कैसे जवाब दे,यह तो निम्न स्तर के आरोप और प्रत्यारोप हैं। कोई वैचारिक बात हो सिद्धांत बात हो कोई कार्यक्रम हो तो उस पर हम प्रतिक्रिया दे सकते हैं।