ब्रेकिंग न्यूज़

‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल NTA CMAT RESULT 2026: कैसे मिलेगा MBA में एडमिशन, कब आएगा सीमैट का रिजल्ट? जानिए क्या है नया अपडेट BIHAR NEWS : होली के बाद बिहार की लड़कियों को मिलने जा रहा 50 हज़ार रुपए, विभाग ने कर दिया एलान; जल्द भर लें फॉर्म Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी में नहीं करना होगा पावर कट का सामना, विभाग ने की बड़ी तैयारी; जानिए.. क्या है प्लान? Bihar News : आपको भी बनाना है नया घर तो जल्द कर लें तैयारी, बिहार सरकार फ्री में दे रही यह चीज़; मंत्री ने विधान परिषद में कर दिया एलान Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी Valentine Day: पटना में वैलेंटाइन डे से पहले 'बाबू-सोना' पोस्टर, पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट; बढ़ाई गई निगरानी GK QUIZ: क्या आप जानते है? भारत के किस शहर को कहते हैं 'झीलों की नगरी', नाम सुनकर नहीं होगा यकीन!

जदयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक में बोले ललन सिंह..अगले साल राष्ट्रीय पार्टी बन जायेगी JDU

जदयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक में बोले ललन सिंह..अगले साल राष्ट्रीय पार्टी बन जायेगी JDU

03-Sep-2022 08:05 PM

PATNA: JDU राज्य कार्यकारिणी की बैठक आज खत्म हो गयी। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में हुई राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी तीन राज्यों में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल है, अगले वर्ष हम राष्ट्रीय पार्टी बन जायेंगे। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने मणिपुर में फिर हमारे 5 विधायकों को तोड़कर अपने चरित्र का परिचय दिया है। आने वाले समय में जदयू इसका माकूल जवाब देगी।


वहीं प्रदेश जदयू के राज्य कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वर्ष-2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा 50 सीटों पर सिमट जाएगी। अगर सभी विपक्षी दल मिलकर चुनाव लड़ें और मैं इसी अभियान में लगा हुआ हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग प्रदेश में सांप्रदायिक एवं सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का कार्य करेंगे, हम सभी को पंचायत स्तर तक पूरी सावधानी बरतनी है।


सीएम नीतीश ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2020 में भाजपा के षड्यंत्र से हमारी सीटें कम हो गयी। मैं खुद मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता था पर उनके आग्रह पर तैयार हो गया। क्योंकि शुरू से ही बिहार का विकास मेरी प्राथमिकता रही है। वर्ष-2005 में मुझे बिहार की सेवा करने का मौका मिलने के बाद से शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और पानी हर क्षेत्र में तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन-जाति, पिछड़े-अतिपिछड़े, अल्पसंख्यक वर्गों के कल्याण, महिला सशक्तीकरण व आर्थिक दृष्टि से कमजोर अगड़ी जातियाँ, सबके लिए प्रभावकारी कार्य किये गए हैं। सर्वप्रथम बिहार में लागू साइकिल और पोशाक योजना का अनुकरण आज दूसरे राज्य भी कर रहे हैं।  


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि हमलोगों ने पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकायों में तथा प्राथमिक शिक्षकों की बहाली में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। पुलिस की बहाली एवं अन्य सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। ग्रामीण महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से स्वयं सहायता समूह का गठन जीविका के नाम से हुआ। हर घर बिजली पहुँचाने का काम वर्ष-2018 में पूरा कर लिया गया। हमलोग समाज सुधार अभियान के तहत बाल-विवाह एवं दहेज-प्रथा के उन्मूलन एवं नशा-मुक्ति के लिए निरन्तर अभियान चला रहे हैं।  


वहीं संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह विधान पार्षद उपेन्द्र कुशवाहा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा हमारे दल को लगातार तोड़ने का प्रयास करती रही है। वर्ष-2024 में जदयू उन्हें हासिये पर लाने का काम करेगी। बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने भी बैठक को संबोधित किया।


पार्टी के प्रदेश महासचिव मृत्युंजय कुमार सिंह ने विगत वर्ष में पार्टी द्वारा किये गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रदेश कार्यकारिणी के समक्ष रखा। प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक मंजीत सिंह ने राजनैतिक प्रस्ताव को प्रस्तुत किया, जिसका समर्थन अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री, संतोष कुमार निराला ने किया। 


प्रस्ताव के समर्थन में मंत्री संजय झा,मंत्री अशोक चौधरी, विधायक अजय चौधरी, पूर्व सांसद मंगनी लाल मंडल, पूर्व स0वि0प0 मौलाना गुलाम रसूल बलियावी, प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, पूर्व मंत्री रंजू गीता व जिलाध्यक्ष सियाशरण ठाकुर सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों ने भी अपनी बातों को रखा। प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुआ। बैठक में बिहार के मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण, राष्ट्रीय पदाधिकारीगण पूर्व सांसदगण, पूर्व विधायकगण सहित राज्य कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण उपस्थित रहें।