एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर
10-Jan-2021 07:18 AM
PATNA : आज जेडीयू के राज्य कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है. इस बैठक पर सबकी नजरें टिकी हुई है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बड़ा फेरबदल कर सबको चौकाने वाले नीतीश कुमार राज्य कार्यकारिणी की बैठक में भी कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, इसके साफ़ संकेत मिल रहे हैं. इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह होंगे.
जदयू की राज्य कार्यकारिणी में लगभग 300 सदस्य हैं. पार्टी सूत्रों की मानें तो राज्य कार्यकारिणी में बदलाव भी किए जा सकते हैं. जेडीयू के अंदरूनी सूत्रों की माने तो जिन लोगों की भूमिका पार्टी के खिलाफ रही है, वैसे लोगों पर कार्रवाई हो सकती है. भीतरघात करने वाले पार्टी नेताओं की पहचान कर उन पर कार्रवाइ हो सकती है. बताया जा रहा है कि देश के राजनीतिक हालात पर चर्चा होगी और आगे की रणनीति पर फैसला लिया जायेगा. सूत्रों का कहना है कि राज्य सरकार ने अब सात निश्चय पार्ट-2 के बिंदुओं पर काम शुरू कर दिया है. इसे लेकर जदयू की प्रदेश कार्यकारिणी में भी चर्चा होगी.
जनता दल यूनाइटेड में बड़े बदलाव के भी संकेत मिल रहे हैं.राष्ट्रीय कार्यकारिणी में फेरबदल के बाद राज्य की कार्यकारिणी में भी बदलाव की तैयारी की जा रही है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी में महिलाओं और युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं. युवाओं को भी प्रदेश JDU की कमिटी में जगह मिलने की संभावना है. इसके साथ ही महिला सहित हाशिये पर रहे लोगों को भी पार्टी संगठन से अधिक-से-अधिक जोड़ने की रणनीति पर चर्चा होगी. विधानसभा चुनाव के दौरान इस वर्ग के लोगों की अच्छी वोटिंग हुई थी.
जदयू की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 10 जनवरी को प्रदेश मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में होगी. इस बैठक में पार्टी के सांसद, विधायक, विधान पार्षद, क्षेत्रीय पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष शामिल होंगे. आपको बता दें कि इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय कारकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह को पार्टी की जिम्मेदारी सौंप कर सबको चौंका दिया था.