ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / Jdu Politics: जेडीयू जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का अंतिम चरण...14 को मधुबनी में आयोजित...

Jdu Politics: जेडीयू जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का अंतिम चरण...14 को मधुबनी में आयोजित सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पार्टी महासचिव ने की बैठक

12-Dec-2024 05:35 PM

By First Bihar

Jdu Politics: नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू की तरफ से जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया जा रहा है. यह सम्मेलन अब अंतिम चरण में है. 14 दिसंबर को मधुबनी में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया है. सम्मेलन की सफलता को लेकर पार्टी के नेता बैठक कर रहे हैं. 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाज के हर तबके के लिए काम किया है और इन कार्यों को जन जन तक पहुंचाना पार्टी के हर कार्यकर्ता का दायित्व है । ये बातें बिहार प्रदेश जनता दल यू के महासचिव रंजीत कुमार झा ने 14 को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी के लिए तमुरिया, लौफ़ा सहित कई पंचायतों में पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता बैठक में कही।

इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि बिहार, जो कभी बीमारू राज्यों की सूची में था, आज देश के सबसे तेजी से विकास करने वाले राज्यों में गिना जाता है। यह परिवर्तन माननीय मुख्यमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है।लड़कियों की शिक्षा पर जोर देने के साथ-साथ सरकारी नौकरियों में उन्हें आरक्षण दिया गया। जीविका जैसी एनी महिला केन्द्रित योजनायें शुरू की, इसके परिणामस्वरूप, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में अपनी पहचान बनाने का अवसर मिला।

उन्होंने कहा कि मधुबनी जिला जनता दल (यू ) द्वारा दिनांक 14 दिसंबर (शनिवार) को ज़िला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है जिसमें कार्यकर्ता बंधुओं को स्वतः स्फूर्त पूर्ण रूप से उपस्थित होकर आदरणीय नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मज़बूत बनायें। बैठक के दौरान युवा जद यू के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवचंद्र झा, जिला जद यू के उपाध्यक्ष बिपिन गांधी, युवा जद यू के प्रदेश सचिव शमशेर आलम, प्रखंड अध्यक्ष शमशाद आलम, कुंवर झा, मो जाकिर, मो रिजवान, किशुन साव सहित कई नेता उपस्थित रहे