बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? बिहार में हैरान करने वाला मामला: 24 किलो चरस कोर्ट पहुंचते ही बन गई ईंटें, जांच में SHO से लेकर मजिस्ट्रेट तक दोषी; होगा एक्शन? Bihar News : JDU-BJP के माननीयों ने ही मंत्री के पसीने छुड़ा दिए, शिक्षा विभाग में हो रही सरकारी आदेश की अनदेखी! अब नहीं सूझ रहा जवाब BIHAR NEWS: बिहार सरकार का बड़ा ऐलान: अधिकारियों को सख्त आदेश, अब नहीं चलेगी कोई ढिलाई, इन लोगों को खाली करनी होगी जमीन Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar News: बिहार की कोर्ट ने DMK सांसद दयानिधि मारन को किया तलब, उत्तर भारतीय महिलाओं पर टिप्पणी का मामला Bihar teacher leave : महिला शिक्षकों को 730 दिन शिशु देखभाल अवकाश पर फैसला जल्द, मातृत्व अवकाश में वेतन को लेकर भी बताया क्या है नियम Bihar News : महिला शिक्षकों को मिलेगी होम पोस्टिंग ! राबड़ी देवी ने सदन में शिक्षा मंत्री से पूछा सवाल;पढ़िए मंत्री ने क्या दिया जवाब
27-Sep-2022 03:01 PM
PATNA: बीजेपी और जेडीयू एक दूसरे पर लगातार हमलावर है। बीजेपी ने एक बार फिर जेडीयू पर हमला बोला है। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि 2024 में जेडीयू का अस्तिव खत्म हो जाएगा। इस पार्टी का बिहार से सफाया हो जाएगा। आज से ही इसकी उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। जेडीयू नाम की पार्टी बिहार में अब नहीं रहेगी।
बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने लालू-नीतीश पर भी हमला बोला। सोनियां गांधी से मुलाकात की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुई इस मुलाकात का एक फोटो तक जारी नहीं किया गया। दोनों नेता सोनियां गांधी से मिलकर निकले तो उनके चेहरे से खुशी गायब थी। लालू-नीतीश याचक बनकर दिल्ली जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार का बोल बाला है। पुलिस प्रशासन में भ्रष्टाचार चरम पर है। भष्टाचार को रोकने की कोशिश नहीं की जा रही है। हम जल्द ही इसका उजागर करेंगे। गया में हत्या,समस्तीपुर और छपरा सहित कई जिलों में हो रही अपराधिक घटनाओं पर विजय सिन्हा ने दुख जताया। सरकार से पूछा कि क्या यही सुशासन की सरकार है? बालू और दारू से बिहार में अराजकता फैली हुई है। बालू और दारू सत्ता में बैठे लोगों के संरक्षण में चल रहा है। सत्ता में बैठे लोग ही इसके सूत्रधार है। प्रदेश को अराजकता में झोंकने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने बताया कि बीजेपी 13 वर्षों से जन कल्याण संवाद कार्यक्रम चला रही है। हर मंगलवार को बीजेपी लोगों की समस्याएं सुनेगी। फरियाद सुनने के बाद इसे सरकार के समक्ष रखेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में गये फरियादी भी अपनी शिकायत लेकर आज पहुंचे हैं। एक-एक फरियादियों की बात हमलोग सुन रहे है। इनकी शिकायतों को दूर करने का प्रयास हम करेंगे। इनके आवेदन को मुख्यमंत्री तक फिर से पहुंचाने का काम किया जाएगा और न्याय की मांग की जाएगी। विजय सिन्हा ने कहा कि हमने इसीलिए विधानसभा के अंदर सभी विधायकों को बैठने के प्रखंड स्तर पर कार्यालय की बात कही थी जिसे सदन ने सर्वसम्मति से पारित भी कर दिया।
इस दौरान विजय कुमार सिन्हा ने जेडीयू पर हमला बोलते हुए कहा कि 2024 में जेडीयू का सफाया हो जाएगा। बिहार में जेडीयू नजर नहीं आएगी। जनता दल यूनाइटेड नाम की पार्टी ही समाप्त हो जाएगी। आज से गिनती शुरू हो गयी है। मुख्यमंत्री की जनता दरबार पर उन्होंने कहा कि जनता दरबार में फरियाद लेकर गये लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। मुख्यमंत्री के आदेश का अनुपालन पदाधिकारी नहीं कर रहे हैं। इसकी समीक्षा उच्च स्तर पर होनी चाहिए। इस तरह के तमाम आवेदन को संकलित कर मुख्यमंत्री को भेजेंगे। बिहार की जनता परेशान है जब जनता दरबार में लोगों को न्याय नहीं मिलेगा तो कहां जाएंगे। यह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है।
पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर अमित शाह के भाषण पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के पलटवार पर कहा कि केंद्र से पैसा भेजा गया था लेकिन राज्य सरकार ने जमीन अधिग्रहण नहीं किया। राज्य सरकार अपनी कमियां छुपाने का प्रयास कर रही है। अपनी कमियां दूसरों पर थोप रही है। विजय सिन्हा ने कहा कि आज पीएम मोदी और गृह मंत्री ने जो काम किये पूरा देश उन्हें नमन करता है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक उन्होंने कई बड़े काम किये।
वहीं स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी शौभाग्यशाली हैं जमीन पर तो कभी उतर नहीं पाए। स्वास्थ्य विभाग का हाल बेहाल है। डॉक्टर मच्छरदानी में सोते हैं और अस्पताल का गार्ड मरीज को सुई देता है। जमीन पर जाकर उन्हें हकीकत जाननी चाहिए और इसकी समीक्षा करनी चाहिए। जो अपने विभाग की व्यवस्था को ठीक नहीं कर सकते वो दूसरों से अपनी तुलना कर रहे हैं।