ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय

Home / news / JDU पदाधिकारियों की बैठक खत्म : जातीय जनगणना पर कार्यकारिणी में आएगा...

JDU पदाधिकारियों की बैठक खत्म : जातीय जनगणना पर कार्यकारिणी में आएगा प्रस्ताव, राष्ट्रीय अध्यक्ष पर साधी चुप्पी

31-Jul-2021 01:06 PM

DELHI : राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले जेडीयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दिल्ली में चल रही बैठक खत्म हो गई है. बैठक में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के अलावा पार्टी के अन्य पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक के बाद राष्ट्रीय प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने पदाधिकारियों की बैठक में जिन मसलों पर चर्चा हुई उसको लेकर जानकारी दी है.


जनता दल यूनाइटेड कि आज शाम 4 बजे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी है. इस बैठक में जातीय जनगणना को लेकर पार्टी की तरफ से एक प्रस्ताव लाया जाएगा और केंद्र सरकार से जातीय जनगणना कराए जाने की मांग रखी जाएगी. इसके अलावा पार्टी मेडिकल इंट्रेंस एग्जाम नीट की परीक्षा में ओबीसी के लिए 27 फ़ीसदी आरक्षण के फैसले पर केंद्र सरकार को धन्यवाद भी देगी. लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पदाधिकारियों की बैठक के बाद नेताओं ने चुप्पी साध रखी है.



जेडीयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर ललन सिंह का नाम तय माना जा रहा है. लेकिन इसको लेकर अभी भी पार्टी के बड़े नेताओं ने चुप्पी साध रखी है.  संभव है कि 4 बजे जेडीयू की कार्यकारिणी में ही इसको लेकर सस्पेंस खत्म हो. हालांकि नीतीश कुमार आज 3 बजे जेडीयू के सांसदों से मुलाकात करने वाले हैं. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के पहले नीतीश की यह मुलाकात अलग से तय रखी गई है.


इसके साथ ही साथ जनता दल यूनाइटेड ने स्पष्ट कर दिया है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून का वह साथ नहीं देगी त्यागी ने कहा है कि आज शाम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जन जागरण का समर्थन किया जाएगा.