ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

दिल्ली के जंतर मंतर पर जेडीयू ने किया ‘शराब छोड़ो-दूध पियो’ का आयोजन, के सी त्यागी ने बिहार में शराबबंदी की गिनाई उपलब्धियां

20-Jul-2019 06:27 PM

By 9

DESK: दिल्ली के जंतर मंतर पर जेडीयू के युवा मोर्चे की तरफ से ‘शराब छोड़ो -दूध पियो’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर जेडीयू युवा मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार मौजूद लोगों से शराब छोड़कर दूध पीने का आह्वान किया और लोगों को दूध पिलाया भी. पार्टी के इस कार्यक्रम के मौके पर जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव के सी त्यागी ने कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर उनकी पार्टी पूरे देश में शारबबंदी की मांग करती है. के सी त्यागी ने इस दौरान बिहार में हुई शराबबंदी के बाद हालात में सुधार की बात कही और कुछ आंकड़े भी गिनाए. उन्होंने कहा कि राज्य में शराबबंदी के चलते लोगों को होने वाली गंभीर बीमारी में भी कमी आई है. इस मौके पर खासकर युवाओं का आह्वान करते हुए के सी त्यागी ने कहा कि वो देश के भविष्य हैं ऐसे में उन्हें शराब की आदत छोड़ देनी चाहिए. कार्यक्रम के दौरान सांसद रामनाथ ठाकुर ने भी शराब की बुराइयों की चर्चा की और लोगों को इससे दूर रहने का आग्रह किया.