ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

तीन तलाक बिल पर JDU नेता के बेलगाम बोल: मुसलमान नहीं मानेंगे कानून, मुसलमान वही करेगा जो कुरान, हदीस और शरीयत में है

01-Aug-2019 01:29 PM

By 8

PATNA: तीन तलाक बिल पर JDU के राष्ट्रीय महासचिव और विधान पार्षद गुलाम रसूल बलियावी ने बेहद विवादास्पद बयान दिया है. पटना में आज बलियावी ने कहा कि तीन तलाक बिल पास कराने वालों को इसे बिल में ही डाल कर छोड़ देना चाहिये. मुसलमान वही करेगा जो कुरान, हदीस और शरीयत कहेगा. यानि देश के मुसलमान सरकार के कानून को नहीं मानेंगे. बलियावी के बेलगाम बोल पटना में आज मीडिया से बात करते हुए गुलाम रसूल बलियावी ने कहा कि जिन लोगों ने भी तीन तलाक बिल पास किया है उन्हें इसे बिल में ही डाल देना चाहिये. इसका कोई असर नहीं होने वाला है. देश का मुसलमान वही करेगा जो उसका मजहब कहता है. मुसलमान कुरान, हदीस और शरीयत के बताये रास्ते पर चलेगा. बलियावी ने कहा कि तीन तलाक बिल किसी भी तरीके से जायज नहीं है. इससे धार्मिक स्वतंत्रता खत्म हो रही है. वहीं, महिलाओं को भी कोई फायदा नहीं होने जा रहा है. इसे राजनीति के तहत मुसलमानों पर थोपा जा रहा है. कौन हैं बलियावी नीतीश कुमार के बेहद खास गुलाम रसूल बलियावी पेशे से मौलाना हैं. वे पटना के धार्मिक संस्था एदार-ए-शरिया से जुड़े रहे हैं. बलियावी की पहचान अपने उत्तेजक भाषणों को लेकर होती रही है. नीतीश कुमार ने उन्हें पहले राज्यसभा का सांसद बनाया था. फिलहाल वे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और विधान पार्षद हैं. उन्हें जेडीयू का मुस्लिम चेहरा भी माना जाता है.