ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Home / news / लालू के समधी चंद्रिका राय की JDU की बैठक में नो एंट्री, गेट...

लालू के समधी चंद्रिका राय की JDU की बैठक में नो एंट्री, गेट से वापस लौटकर घर गए

10-Jan-2021 10:53 AM

PATNA:  लालू प्रसाद के समधि चंद्रिका राय जेडीयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए जेडीयू ऑफिस पहुंचे थे, लेकिन उनको गेट पर ही रोक दिया गया. उनको बताया गया है कि आप इस बैठक में शामिल नहीं हो सकते हैं. बैठक में शामिल होने वाले नेताओं में आपका नाम नहीं है. 

घर लौटे चंद्रिका

चंद्रिका राय प्रदेश कार्यालय के मुख्य गेट पर पहुंचे. जहां से एंट्री हो रही थी. वहां पर कार्यालय के जो कर्मी तैनात थे. उन्होंने रोक दिया और कहा कि सर आपका नाम इस लिस्ट में नहीं है. आप चाहे तो दफ्तर के ऊपर कार्यालय में जाकर बैठ सकते हैं. यह बात सुनते ही चंद्रिका राय उल्टे पांव लौट गए. दरअसल इसके पहले भी कई नेताओं को जेडीयू के इस अहम बैठक में जाने से रोका गया था. हालांकि बैठक में वही लोग जाएंगे जिनका नाम लिस्ट में होगा.

विधानसभा चुनाव से पहले जेडीयू में हुए थे शामिल

लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय विधानसभा चुनाव के पहले राजद का दामन छोड़ बड़े ही तामझाम के साथ नीतीश कुमार की पार्टी में शामिल हुए थे और 2020 का चुनाव भी परसा से लड़ा, लेकिन वह चुनाव हार गए. चंद्रिका राय आज जब पार्टी कार्यालय पहुंचे. लेकिन उनका राज्य कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने वालों में नाम नहीं था.