Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप
26-Aug-2021 11:54 AM
PATNA : जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में फर्स्ट बिहार की खबर का असर हुआ है. जदयू कार्यालय में मंत्रियों के जनता दरबार के दौरान उनके बैठने की जगह के ठीक पीछे लगाए गए बैकड्राप से आरसीपी सिंह की तस्वीर हटा दी गई है. आपको बता दें कि जेडीयू कार्यालय में मंत्री जहां जनता दरबार का आयोजन कर रहे हैं, वहां पीछे एक बैकड्राप लगाया हुआ है. बैकड्राप में नीतीश कुमार के साथ आरसीपी सिंह की तस्वीर नजर आ रही थी. फर्स्ट बिहार ने इसे लेकर बुधवार को ही खबर दिखाई थी और अब खबर का असर हुआ है. आज जेडीयू कार्यालय में मंत्री दरबार के बैकड्राप में बदलाव नजर आया है.
जेडीयू कार्यालय में लगे बैकड्राप से अब आरसीपी सिंह की तस्वीर हटा दी गई है. अब इस बैकड्राप में केवल नीतीश कुमार की तस्वीर ही नजर आ रही है. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते आरसीपी सिंह की तस्वीर नीतीश कुमार के साथ इस बैकड्राप में लगाई गई थी. आरसीपी सिंह की तस्वीर खबर दिखाने के बाद भले ही बैकड्राप से हटा दी गई हो लेकिन जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह की तस्वीर इस बैकड्राप में नहीं लगाई गई है.
जदयू कार्यालय में बुधवार को तीन मंत्री जनता दरबार के दौरान उपस्थित रहे थे. श्रवण कुमार, सुनील कुमार और जयंत राज जब फरियादियों से मुलाकात कर रहे थे तो पीछे बैकड्राप में नीतीश कुमार के साथ आरसीपी सिंह की तस्वीर नजर आ रही थी. लेकिन आज का नजारा बदला हुआ है. जदयू कार्यालय में आज मंत्री शीला मंडल फरियादियों से मुलाकात के लिए पहुंची तो पीछे बैकड्राप में आरसीपी सिंह की तस्वीर नजर नहीं आई.
नीतीश कुमार की 2 अलग-अलग तस्वीरों को इस बैकड्राप में जगह दी गई है लेकिन ने ललन सिंह की एंट्री अभी भी इस बैकड्राप में नहीं हुई है. अब ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि क्या ललन सिंह ने खुद अपनी तस्वीर लगाने को लेकर मनाही की या फिर जदयू कार्यालय का कामकाज चलाने वाले पार्टी के पदाधिकारी अभी भी आरसीपी सिंह के मोह से बाहर नहीं निकले हैं और आरसीपी सिंह की तस्वीर हटाने के बावजूद ललन सिंह की तस्वीर उन्होंने नए बैकड्राप में नहीं लगवाई.