पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
07-Jan-2022 12:49 PM
PATNA : इस वक्त कोरोना को लेकर बड़ी खबर पटना JDU कार्यालय से आ रही है. जेडीयू ऑफिस में 5 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. ऑफिस की सुरक्षा में लगे तीन गार्ड कोरोना संक्रमित पाए गये हैं. जेडीयू ऑफिस के अबतक 13 लोग संक्रमित हो चुके हैं. जेडीयू ऑफिस में किसी के आने जाने पर रोक लगा दी गई है.
बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए मकर संक्रांति पर जेडीयू कार्यालय में होने वाले दही चूड़ा भोज के आयोजन को भी रद्द कर दिया गया है. कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए कई तरह की पाबंदियां लगा दी गई है. इसीलिए हर आयोजन रद्द किये जा रहे हैं.
बता दें कि JDU ऑफिस में लगातार कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जनता दरबार सहित अन्य कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है. बीते दिन हुए जनता दरबार में आधा दर्जन फरियादी संक्रमित पाए गए हैं. दरअसल मुख्यमंत्री के जनता दरबार में आने वाले फरियादियों की कोरोना जांच कराई जाती है. इसी दौरान आज 6 फरियादियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.