ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Home / news / JDU नेताओं के साथ नीतीश कुमार की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग शुरू, आज 5 जिलों...

JDU नेताओं के साथ नीतीश कुमार की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग शुरू, आज 5 जिलों के नेताओं से चुनावी तैयारी को लेकर कर रहे चर्चा

07-Jun-2020 11:52 AM

PATNA: कोरोना संकट के बीच जेडीयू भी बीजेपी के साथ-साथ चुनावी तैयारी में जुट गई है. सीएम नीतीश कुमार आज 5 जिलों के जिलाध्यक्ष से लेकर प्रखंड अध्यक्ष से बात कर रहे हैं. वह अपने-अपने इलाकों में चुनावी तैयारी को लेकर चर्चा कर रहे हैं. यही नहीं इन नेताओं काा सुझाव भी ले रहे हैं. 


news image

दिन में 38 के नेताओं से करेंगे बात

सीएम नीतीश कुमार ने 6 दिन के अंदर 38 जिलों के नेताओं से बात करेंगे. इसको लेकर शिड्यूल जारी कर दिया गया है. जिन नेताओं से बात होगी उनमें जिलाध्यक्ष, प्रखंड, पंचायत, बूथ अध्यक्ष से बातचीत होगी. पहले चरण शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण के नेताओं से चर्चा करेंगे.सभी को निर्देश दिया गया है कि सभी विधानसभा, जिला और क्षेत्र के प्रभारी और जिलाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र के जिला कार्यकारिणी, प्रखंड कार्यकारिणी, प्रखंड अध्यक्ष के साथ सभी प्रमुख और एक्टिव साथियों को मोबाइल एप तकनीक से जुड़ने का आग्रह करे. राष्ट्रीय अध्यक्ष से जुड़ने के लिए आपको लिंक दिया जाएगा.

राजनीति का सुपर संडे

आज राजनीति का बिहार में सुपर संडे हैं. तेजस्वी यादव ने बिहार में गरीब अधिकार दिवस मनाने का ऐलान किया है. जिसके बाद आज राबड़ी देवी, तेज प्रताप, तेजस्वी ने थाली बजाया. इसके साथ ही आज शाम अमित शाह की डिजिटल रैली होने वाली है.  यूथ कांग्रेस ने रैली के विरोध किया और लॉकडाउन में मरे मजदूरों को श्रद्धांजलि दी.