अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
02-Nov-2020 10:55 AM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कल दूसरे चरण का मतदान होना है. लेकिन अभी भी नेताओं का एक-दूसरे पर हमलावर होने का सिलसिला जारी है. इधर एनडीए से अलग हुए लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के तेवर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर काफी तीखे बने हुए हैं. आज चिराग ने नीतीश के नाम दो पन्नों का पत्र जारी कर दिया है.
पत्र में चिराग ने उस वीडियो का जिक्र किया है जिसमें चिराग 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट' के विजन डॉक्यूमेंट के लिए ऐड शूट कर रहे थे. वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ था. इस पर चिराग ने JDU नेताओं पर आरोप लगाते हुए लिखा कि उनके नेता उस वीडियो का गलत अर्थ निकालकर जान बूझकर उनकी छवि को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. चिराग ने लिखा कि नेताओं के इस रवैये से उन्हें और उनके परिवार को काफी ठेस पहुंची है.
अपने पत्र के जरिये उन्होंने सीएम नीतीश पर निशाना साधते हुए जनता को पिछले पांच सालों का हिसाब देने के लिए कहा. चिराग ने कहा कि उनकी पार्टी के नेताओं ने राजनीतिक स्तर को काफी गिरा दिया है और अब बात राजनीति से हटकर उनके निजी जीवन तक पहुंचने लगी है, जो कहीं से भी ठीक नहीं है.
चिराग ने नीतीश को खुली चुनौती देते हुए लिखा है कि मुख्यमंत्री अब कमजोर पड़ने लगें हैं इसलिए अब खुद भी निजी हमले करने लगे हैं. चिराग ने लिखा कि नीतीश जब चाहें विकास के मुद्दे पर उनसे बहस कर सकते हैं लेकिन आज बिहार की जो बदहाली है उसे लेकर वो जनता के बीच जाकर हमेशा उनपर सवाल खड़े करते रहेंगे.

