Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त
26-Jan-2020 07:47 PM
PATNA : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जेडीयू नेता सुमित सिंह ने अपने खिलाफ वारंट जारी होने के मामले में पहली बार प्रतिक्रिया दी है। फर्स्ट बिहार झारखंड से फोन पर हुई बातचीत में सुमित सिंह ने कहा है कि उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। सुमित सिंह ने कहा है कि उनके खिलाफ बड़ी राजनीतिक साजिश रची जा रही है। पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के बेटे सुमित सिंह ने कहा है कि वह पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच चाहते हैं।
फर्स्ट बिहार से बातचीत में सुमित सिंह ने कहा है कि एक खास व्यक्ति के दबाव में पुलिस काम कर रही है। बिहार में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं लिहाजा उनके खिलाफ यह साजिश रची जा रही है। सुमित ने कहा है कि वह जेडीयू की राजनीति करते हैं और उनके पिता नरेंद्र सिंह के राजनीतिक राह अलग है। सुमित सिंह ने कहा है कि वह जल्द ही सामने आकर सारे तथ्यों को रखेंगे।
बता दें कि मुंगेर से जहां पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह और उनके बेटे सुमित सिंह के खिलाफ पुलिस ने अरेस्ट वारंट जारी किया है। दरअसल पिछले साल अगस्त में सर्किट हाउस से गिरफ्तार खुद को सांसद ललन सिंह का पीए बताने वाले शख्स कुणाल ने पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह और उनके बेटे पूर्व विधायक सुमित सिंह का नाम लिया था।
गौरतलब है कि कुणाल जदयू के मुंगेर से सांसद ललन सिंह का पीए बनकर लोगों से ठगी करता था। कुणाल कुमार नाम का यह शख्स मुंगेर के सर्किट हाउस के कमरा नंबर 9 में रुका हुआ था। जिसे कासिम बिहार थाना पुलिस ने अरेस्ट किया था। यह ठग खुद को सांसद ललन सिंह का पीए बताता था। ऐसा बताया जा रहा है कि यह ठग कई लोगों को चूना भी लगा चुका है। बताया जा रहा है कि पैरवी के नाम पर यह लोगों से पैसा ऐंठा करता था। एमएलसी संजय सिंह को इस बात की भनक लगी तो संजय सिंह ने अपने गार्ड को भेजकर सर्किट हाउस से इस ठग को पुलिस के हवाले करवाया था।
मामला मुंगेर जिले के कोतवाली थाना इलाके का है, जहां पिछले साल अगस्त में सर्किट हाउस से अरेस्ट कुणाल ने पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह और उनके बेटे पूर्व विधायक सुमित सिंह का नाम लिया था। जिसके बाद दोनों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ है. कुणाल खुद को ललन सिंह का पीए बताकर लोगों से ठगी करता था। जिसकी गिरफ़्तारी के बाद कोतवाली थाना में दर्ज कांड संख्या 348/19 में धारा 406,420,467,468,472,120b, 34IPC दर्ज की गई थी। बताया जा रहा है कि 5 दिन पहले ही दोनों की गिरफ्तारी का आदेश मुंगेर पुलिस ने निकाला है।