मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
01-May-2021 10:07 AM
By SONU SHARMA
MUZAFFARPUR: जिले के जेडीयू नेता और थानाध्यक्ष के बीच हुए धमकी भरे बातचीत का एक ऑडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें जेडीयू नेता संतोष पटेल मोबाइल पर औराई के थानाध्यक्ष राजेश कुमार को यह धमकी दे रहा है कि मैं जेडीयू का सबसे मजबूत नेता बोल रहा हूं दो घंटे में सस्पेंड करवा दूंगा। दोनों की बातचीत का यह ऑडियों साढ़े चार मिनट का है जो वायरल हुआ है। हालांकि फस्ट बिहार झारखंड इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।
दरअसल पूरा मामला औराई थाना क्षेत्र का है जहां औराई के छात्र जेडीयू अध्यक्ष पर जानलेवा हमला हुआ था। जिसके बाद थानाध्यक्ष के द्वारा दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी। घायल छात्र जेडीयू अध्यक्ष के परिजनों के साथ जब पुलिस ने बदसुलूकी और गालीगलौज की तब जेडीयू नेता संतोष पटेल को रहा नहीं गया। संतोष पटेल ने थानाध्यक्ष को फोन लगाया और धमकी देते हुए कहा कि मुजफ्फरपुर से मैं संतोष भास्कर पटेल बोल रहा हूं।
जेडीयू नेता संतोष पटेल मोबाइल पर औराई के थानाध्यक्ष राजेश कुमार को फोन पर कहा कि मैं जेडीयू का सबसे मजबूत नेता बोल रहा हूंं....नाम सुना है कि नहीं....मुसुदपुर पंचायत में छात्र जेडीयू नेता को मारा पीटा गया है। उसकी मां से आपने जिस तरह से बात किया है वह वायरल हो गया है। क्या इस तरह से बात किया जाता है। दो घंटे में सस्पेंड करवा दूंगा। तब थानाध्यक्ष ने कहा कि कोविड-19 में सस्पेंड करवा दोंगे बहुत बढ़िया बहुत मेहरबानी होगी। जेडीयू नेता और औराई थानाध्यक्ष का ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि फस्ट बिहार झारखंड इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।