Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
10-Aug-2020 09:21 AM
PATNA: चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद को कोरोना से बचाने के लिए रिम्स के पेइंग वार्ड से हटाकर उनको रिम्स निदेशक के बंगले में शिफ्ट कर दिया गया है. इसको लेकर मंत्री नीरज कुमार ने लालू प्रसाद और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है.
लालू के नाम का बोर्ड भी लगा दे हेमंत सोरेन
नीरज कुमार से कहा कि कैदी नंबर 3351 लालू का नया पता रिम्स डायरेक्टर का बंगला हो गया है. जिसके नाम पर बंगला है उस डायरेक्टर का नाम को कवर कर दिया गया है. अब झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को चाहिए कि बंगले के नए निवासी कैदी नंबर 3351 जो लालू प्रसाद हैं उनके नाम से बोर्ड लगा देना चाहिए. ताकि बंगला की गवाही दे की यहां पर भ्रष्टाचार के पुरोधा निवास करते हैं.
रिम्स में इलाजरत बाकी कैदियों भी बंगला देंगे
नीरज कुमार ने हेमंत सोरेन से कई सवाल भी किए हैं. कहा कि लालू प्रसाद की तरह की रिम्स में इलाजरत कैदी शिबो गोप, विशाल कुमार सिंह, नकुल सर्वणकार, उदय यादव, गोपाल मिश्रा, जय यादव, फैजल अली, जितेंद्र मंडल ,अभिषेक कुमार राणा, सोना महतो, संतोष मंडल, सुलतान मिया, रामेश्वर गिरी हैं. क्या हेमंत सोरेन लालू की तरह की इन कैदियों को भी कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए लालू की तरह सुविधा देंगे. बता दे कि कुछ दिन पहले ही लालू प्रसाद को रिम्स के पेंइंग वार्ड से हटाकर उनको रिम्स निदेशक के बगंले पर शिफ्ट किया गया है. इसका कारण बताया गया है कि रिम्स में लालू प्रसाद को कोरोना संक्रमण का खतरा है.
चारा घोटाले के आरोपी को बनाया राजकीय अतिथि
नीरज ने पूछा कि हेमंत सोरेन किसकी खातिरदारी कर रहे हैं. उनकी! जो चारा चोरी मामले में सजायाफ्ता हैं. आश्चर्यजनक है कि आपने उन्हें अघोषित राजकीय अतिथि बना लिया,कैसे भूल गए आप लालू प्रसाद पर सिर्फ बिहार ही नहीं झारखंड में चारा घोटाले का भी आरोप है. ये बाप बेटे बड़े बंगले के शौकीन तो हैं हीं दुसरों की संपत्तियों पर भी नजर टिकाए रहते हैं. मौका मिलते ही हाथ साफ कर जाते हैं. देखिएगा हेमंत सोरेन कहीं आपको भी इन बाप बेटों के चक्कर अपनी संपत्ति दान ना करना पड़े.