बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
22-Jul-2023 03:06 PM
By SONU
NAWADA: नवादा में जदयू नेता व रविकांत पूनम बीएड कॉलेज के डायरेक्टर अजय सिंह की दबंगई सामने आई है। जहां जदयू नेता ने नारदीगंज के पूर्व सीओ के ड्राइवर को सरेआम नंगा कर जमकर पीटा अब पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना उस वक्त हुई जब पीड़ित ड्राइवर धर्म राज कुमार सीओ के पति संतोष कुमार व अन्य लोगों के साथ एक कार पर सवार होकर झारखंड स्थित देवघर पूजा करने जा रहे थे।
तभी बीच रास्ते वरिसलीगंज थाना क्षेत्र के दोसूत गांव के पास जदयू नेता ने कार को रुकवा कर सभी को कार से उतार कर वाहन चालक को सरेराह नंगा कर पिटाई कर दी। वहीं इस घटना से हताश पीड़ित वाहन चालक धर्मराज कुमार ने इसकी लिखित शिकायत स्थानीय थाना पुलिस से की है।
पुलिस से पीड़ित चालक ने सुरक्षा की गुहार लगायी है। पीड़ित द्वारा मामला दर्ज होने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। वहीं नवादा एस.पी.अम्बरीष राहुल ने बताया कि मामला आज उनके संज्ञान में आया है। पीड़ित ड्राइवर द्वारा मामला दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी है।