ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / JDU नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने गाड़ी का शीशा भी...

JDU नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, अपराधियों ने गाड़ी का शीशा भी तोड़ा

25-Feb-2021 08:44 AM

By SUSHIL KUMAR

BHAGALPUR : भागलपुर में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. पुलिस की कार्रवाई को खुली चुनौती देते हुए अपराधियों ने जदयू नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. घटना जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भीमकिता गांव की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, जदयू के जिला मीडिया सेल संयोजक कुणाल रत्नप्रिया के घर को अपराधियों ने निशाना बनाया है. 


अपराधियों ने जदयू नेता के घर के बाहर लगी उनकी बोलेरो गाड़ी को भी गोली मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया है. गाड़ी के पिछले शीशे में भी कई जगह गोली के छेद जैसे निशान बन गए हैं. घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं है. गोलीबारी की सूचना मिलते ही मधुसुदनपुर थाने की पुलिस सदल बल मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. 


जदयू नेता कुणाल ने फोन पर बताया कि वे किसी काम से पटना गए हुए थे तभी अपराधियों ने गोलीबारी की. इतना ही नहीं 15 दिन पहले भी अपराधियों ने घर पर गोलीबारी की थी जिसको लेकर मधुसूदनपुर थाना में मामला दर्ज कराया था लेकिन आरोपी अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं लेकिन पुलिस अबतक गिरफ्तारी नहीं कर सकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.