ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / JDU नेता के बेटे के सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा, लव ट्रायंगल में...

JDU नेता के बेटे के सुसाइड मामले में बड़ा खुलासा, लव ट्रायंगल में ऐसे गई आयुष की जान

17-Sep-2019 12:35 PM

By 3

PATNA : जदयू नेता के बेटे की खुदकुशी मामले को पुलिस ने लगभग सुलझा लिया है. प्रेम के त्रिकोणीय चक्कर में फंस कर नालंदा के जदयू नेता के बेटे आयुष कुमार ने पत्रकारनगर थाने के कांटी फैक्ट्री में सुसाइड कर लिया था. पुलिस ने सोमवार को आयुष के दोस्त बीरू को गिरफ्तार कर लिया है. बीरु पर मर्डर के लिए उकसाने का आरोप है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. प्रेम ट्रायंगल का है मामला पुलिस की माने तो यह प्रेम ट्रायंगल का मामला है. दो दोस्त एक ही लड़की से प्यार करते थे. पटना में एक फ्लैट में आयुष, उसका दोस्त बीरू और लखनऊ की रहने वाली लड़की साथ में रहते थे. लड़की को लेकर बीरू और आयुष में अक्सर झगड़े होते थे. घटना वाले दिन भी तीनों के बीच में झगड़े हुए थे, जिसके बाद लड़की लखनऊ चली गई थी. दोस्त ने गोली मारने के लिए उकसाया पुलिस के अनुसार लड़की के लखनऊ चले जाने के बाद आयुष ने खुद को कमरे में बंद कर लिया. कुछ देर बाद बीरू आया तो लड़की को फोन किया और उसके बाद तीनों के बीच एक बार फिर जमकर एक घंटे तक झगड़ा हुआ. फोन रखने के बाद बीरु ने आयुष को कहा कि यदि तुम लड़की से सच्चा प्यार करते हो तो खुद को गोली मार कर साबित कर दो. जिसके बाद आयुष ने खुद को गोली मार ली और मौके पर मौत हो गई.