ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल

बिहार: गया में JDU नेता का मर्डर, अपराधियों ने घर के बाहर मारी गोली

11-Feb-2023 08:30 AM

By First Bihar

GAYA: खबर बिहार के गया जिले से है जहां जिला जदयू जिला उपाध्यक्ष को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना के बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन इलाज के क्रम में सुनील कुमार सिंह की हुई मौत हो गई। बताया जा रहा है बर्थडे पार्टी से वापस लौटने के क्रम में घर के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसुंडा की है।



गया जिला के जदयू जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को अज्ञात अपराधियों ने घर के बाहर गोली मार दी।घटना शुक्रवार की देर रात की है । जब जदयू जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह और  जदयू जिला प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल अपने किसी दोस्त के यहां बर्थडे पार्टी से वापस लौट रहे थे तभी अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुध गोली मार दी। घायल सुनील कुमार सिंह को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई है । मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसुंडा गांव में आवास है।


घटना के संबंध में साथ में रहे जदयू प्रवक्ता अवध बिहारी पटेल ने बताया की दोनो साथ में हीं अपने अपने बाइक से बर्थडे पार्टी में गए थे।पार्टी के बाद दोनो साथ में हीं वहां से निकले थे चुकी दोनो का घर पास में हीं है। सुनील कुमार सिंह का घर गांव में पहले है तो वह अपने घर के पास रुक गए और अवध बिहारी पटेल अपने घर के लिए आगे बढ़ा तभी फायरिंग की आवाज सुनाई दी। फायरिंग की आवाज सुनकर उसने सुनील कुमार सिंह के मोबाइल पर फोन किया तब पता चला की बाइक तो घर में लगा है लेकिन वह घर नहीं पहुंचे है।तभी वह दौड़ कर सुनील कुमार सिंह के घर पहुंचा तो देखा की गोली लगी है और बुरी तरह खून से लथपथ है जहां से तुरंत इलाज के लिए एएनएमएमसीएच लाया गया जहां इलाज के क्रम में मौत हो गई है।बताया की पहले से जमीन को लेकर किसी से आपसी विवाद चल रहा था।


वहीं जदयू जिलाध्यक्ष सह टिकारी के पूर्व विधायक अभय कुशवाहा ने बताया की किसी से जमीनी विवाद चल रहा था।घटना की जानकारी के बाद anmmch पहुंचें है।


घटना के बाद एसएसपी आशीष भारती ने बताया की घटना के बाद वह घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी ली है।अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए मुफस्सिल थाना पुलिस को छापेमारी करने का निर्देश दिया है।बताया की परिजनो के आवेदन के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। वहीं कुछ संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है