ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

JDU नेता दीपक मेहता हत्याकांड: शातिर शिव गोप अरेस्ट, RJD विधायक के पिता के अंतिम संस्कार में पहुंचा था बदमाश

21-Feb-2024 07:09 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस को अहम कामयाबी हाथ लगी है। पटना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जेडीयू नेता दीपक मेहता हत्याकांड में शामिल शातिर बदमाश शिव गोप को अरेस्ट कर लिया है। शिव गोप आरजेडी विधायक के पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दीघा घाट पहुंचा था, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा।


दरअसल, साल 2022 के मार्च महीने में बेखौफ अपराधियों ने देर रात नगर परिषद दानापुर के उपाध्यक्ष सह जेडीयू के प्रदेश सचिव दीपक कुमार मेहता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दानापुर थानांतर्गत नासरीगंज मिथिला कॉलोनी मोड़ के पास स्थित दीपक के घर के मेन गेट पर हुई थी। इस वारदात के बाद भारी बवाल हुआ था। गुस्साए लोगों ने नासरीगंज पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की थी दानापुर में कई गाड़ियों और जेसीबी के शीशे तोड़ डाले थे।


जमीनी विवाद को लेकर हुई जेडीयू नेता की हत्या के मामले में पुलिस फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इस मामले में पुलिस ने तीन महीने पहले दानापुर रेलवे स्टेशन से हत्याकांड में शामिल बदमाश रवि गोप को गिरफ्तार किया था। जबकि दो दिन पहले ही एसटीएफ की टीम ने अपराधी उमेश सिंह को अरेस्ट किया था। पुलिस की गिरफ्त में आए शूटर्स ने शिव गोप और रवि गोप के इस हत्याकांड में शामिल होने का खुलासा किया था। पुलिस के मुताबिक, जेडीयू नेता की हत्या के लिए सात लाख रुपए की सुपारी दी गई थी।