ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास

Home / news / चुनाव आते ही JDU ने याद कराया भूरा बाल का नारा, विजेंद्र यादव...

चुनाव आते ही JDU ने याद कराया भूरा बाल का नारा, विजेंद्र यादव बोले- सीएम हाउस में नाच कराते थे लालू, पैसा का बैग सीधे उपर जाता था

10-Jun-2020 06:18 PM

PATNA : चुनाव पास आते ही जेडीयू ने भूरा बाल साफ करो वाला नारा लोगों को याद दिलाना शुरू कर दिया है. जेडीयू कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने मंत्री विजेंद्र यादव ने इस नारे की याद दिलायी. लालू यादव पर तीखा हमला बोलते हुए विजेंद्र यादव ने कहा कि उन्हें वो दौर याद है जब सीएम हाउस में नाच होता था और पैसे का बैग सीधे उपर जाता था.


भूरा बाल साफ करो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर रहे हैं. आज शाम मुंगेर, शेखपुरा समेत दूसरे जिलों के जेडीयू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के मंत्री विजेंद्र यादव ने भूरा बाल साफ करो का नारा दुहराया. मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा कि कौन हैं वो लोग जिन्होंने भूरा बाल साफ करो का नारा दिया था. वे वही लोग हैं जो आज विकास की बात कर रहे हैं. बिहार में जब उनका राज था तो विकास का मतलब था भूरा बाल साफ करो.


विजेंद्र यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने इस परिभाषा और नारे को बदला. मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं- काम किया है काम करेंगे, भूरा बाल साफ नहीं करेंगे.


नाच का अड्डा बन गया था सीएम हाउस
विजेंद्र यादव ने कहा कि बाप, बेटा और मां पूछ रही है कि नीतीश जी 85दिनों से बाहर क्यों नहीं निकले हैं. नीतीश घर में भी हैं तो दिन-रात जनता का काम कर रहे हैं. नाच नहीं देख रहे हैं, पैसे का बैग नहीं वसूल रहे हैं. नचनियों पर पैसा नहीं लूटवा रहे हैं.


विजेंद्र यादव बोले
“उस दौर में सीएम आवास में क्या होता था. झूमर का नाच और हारमोनियम-ढोलक का थाप. संग संग बहे पुरवईया.....लालू यादव नाच देखते थे और अपने समर्थकों से पैसा लूटवाते थे. अब एक अण्णे मार्ग में ये सब नहीं होता है.”


जगदा बाबू मुझे नाच दिखाने ले गये थे
विजेंद्र यादव ने कहा कि लालू-राबडी के राज में एक दिन जगदानंद सिंह उनके पास आये और जबरदस्ती सीएम हाउस चलने को कहा. हमने कहा कि हम नाच देखने नहीं जायेंगे. लेकिन जगदा बाबू ये गये. वहां नाच चल रहा था. संग संग बहे पुरवईया....हम पिशाब करने के बहाने निकले और वहां से भाग खड़े हुए.


विजेंद्र यादव ने कहा कि लौटते वक्त उन्होंने जगदानंद सिंह से पूछा कि सीएम का तनख्वाह कितना होता है. जगदा बाबू बोले की मंत्री से पांच सौ रूपया ज्यादा. फिर मैंने पूछा कि लालू यादव के पास नाच कराने के लिए पैसा कहां से आता है. नाच ही नहीं होता था बल्कि नचनियों पर पैसा लुटवाया जाता था. लालू बोलते थे..ऐ सुभाष, पांच सौ रूपया दे दो. ऐ फलना...एक हजार रूपया दे दो. मैंने उसी दिन कहा था कि लालू यादव एक दिन जेल जायेंगे.


पैसा का बैग सीधे उपर जाता था
विजेंद्र यादव ने कहा कि लालू यादव के समय पैसा का बैग सीएम हाउस में आता था. ये बैग सीधे उपर चला जाता था. भ्रष्ट और बेईमान लोग बैग लेकर आते थे. यही सब होता था एक अण्णे मार्ग में. नीतीश कुमार 85 दिन से घर में रहकर नाच नहीं देख रहे हैं. संग संग बहे पुरवईया नहीं हो रहा है. नीतीश कुमार के आवास में पैसे का बैग नहीं आ रहा है , काम हो रहा है.