ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

संगठन मजबूत करने के लिए बीजेपी की राह पर जेडीयू, आरसीपी सिंह ने बूथ स्तर पर अध्यक्ष और सचिव नियुक्त करने का किया एलान

31-Jul-2019 04:46 PM

By 2

PATNA : आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जेडीयू भी बीजेपी की राह पर आगे बढ़ रहा है। संगठन को मजबूत करने का जिम्मा उठा चुके जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह में ऐलान किया है कि पार्टी राज्य के सभी बूथों पर अध्यक्ष और सचिव नियुक्त करेगी। इस फैसले के पीछे बूथ स्तर तक जेडीयू के संगठन को मजबूत करना है। https://www.youtube.com/watch?v=9qxaxYA3AqY पार्टी के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की तरफ से चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए आरसीपी सिंह ने कहा कि हमारा मकसद समाज के सभी तबकों को साथ लेकर चलना है। लोकसभा चुनाव में जेडीयू ने जिस स्तर का प्रदर्शन किया है उससे यह बात साबित हुई है। जहानाबाद लोकसभा जैसी सीट पर जेडीयू की जीत इसका सबसे बड़ा सबूत है। आरसीपी सिंह ने कहा है कि उनकी पार्टी सदस्यता अभियान खत्म होने के बाद सभी जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करेगी। राज्य सरकार के मंत्री लक्ष्मेश्वर राय के आवास पर अति पिछड़ा प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक हुई जिसमें मंत्री मदन सहनी के अलावे पार्टी के कई नेता पदाधिकारी और अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के राज्य भर से आए प्रतिनिधि शामिल हुए।