ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / JDU ने तेजस्वी से पूछा सीधा सवाल, मंत्री चंद्रशेखर पर कार्रवाई कब तक?

JDU ने तेजस्वी से पूछा सीधा सवाल, मंत्री चंद्रशेखर पर कार्रवाई कब तक?

17-Jan-2023 01:05 PM

PATNA : नीतीश सरकार में अपने कोटे के मंत्री चंद्रशेखर को लेकर घिरे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव लगातार विपक्षी दलों और सहयोगी दल जेडीयू के सवालों से परेशान हैं। नीतीश कुमार खुद सीधे-सीधे तेजस्वी को चंद्रशेखर के मामले पर कोई निर्देश तो नहीं दे रहे। लेकिन, उनकी पार्टी लगातार तेजस्वी से सवाल पूछ रही है। जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने इस मामले में आक्रामक रुख बनाए रखा है, तो वहीं पार्टी के दूसरे प्रवक्ता निखिल मंडल ने भी तेजस्वी यादव से सवाल पूछ डाला है।


जेडीयू प्रवक्ताओं की तरफ से लगातार तेजस्वी यादव को घेरने का सिलसिला जारी है। पार्टी के प्रवक्ता निखिल मंडल और अभिषेक झा ने तेजस्वी से मंत्री चंद्रशेखर के मामले में जवाब मांगा है। निखिल मंडल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लिखा है पढ़ाई कमाई दवाई सिचाई सुनवाई तो ठीक है। लेकिन, कार्रवाई कब तक होगी यह भी बता दें। आपको बता दें कि तेजस्वी यादव जब विपक्ष के नेता थे तब वह पढ़ाई कमाई दवाई सुनवाई जैसे स्लोगन का इस्तेमाल किया करते थे। अब जेडीयू ने उसी लहजे में तेजस्वी से जवाब मांगा है।


वहीं, जेडीयू के एक अन्य प्रवक्ता अभिषेक झा ने भी फिर से तेजस्वी यादव के ऊपर तंज कसते हुए ट्वीट किया है। अभिषेक झा ने लिखा है पढ़ाई कमाई दवाई सिचाई सुनवाई और कार्यवाही की बातें करना तो अच्छा है लेकिन वक्त आने पर सुनवाई और कार्रवाई में इतना पीछे हट जाना पता नहीं किस बात की लुगाई है। हालांकि, जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने यह ट्वीट अब डिलीट कर दिया है।जेडीयू का यह आक्रमण रुक-रुक बता रहा है कि महागठबंधन के अंदर अब बात बिगड़ते जा रही है आरजेडी मंत्री चंद्रशेखर के मसले पर पीछे हटने को तैयार नहीं है और जेडीयू भी बैकफुट पर आने को तैयार नहीं।