पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
18-Jan-2020 01:06 PM
By Rahul Singh
PATNA: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर सभी सियासी दल एक-दूसरे के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे हैं. जेडीयू-आरजेडी के बीच एक बार फिर से पोस्टरबाजी शुरू हो गई है. जेडीयू ऑफिस के बाहर आरजेडी के खिलाफ एक पोस्टर लगाया गया है.
इस पोस्टर के जरिये जेडीयू ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को आईना दिखाया है. जेडीयू ने कहा है कि बिहार लालटेन युग से बिजली युग में पहुंच गया है. इस पोस्टर के जरिये जेडीयू ने लालू-राबड़ी के शासन पर तंज कसते हुए लोगों को लालटेन युग की याद दिलाई है.
इस पोस्टर में नीतीश कुमार VS लालू प्रसाद यादव के शासनकाल को दिखाया गया है. पोस्ट में 15 साल बनाम 15 साल की तुलना की गई है. इस पोस्टर में लालू के शासन काल की आलोचना की गई है साथ ही नीतीश कुमार के किये गये कामों को दर्शाया गया है.