ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / JDU ने कहा राजद क होगा विनाश, खुश हुए जगदानंद, कहा.. दुश्मन ऐसा...

JDU ने कहा राजद क होगा विनाश, खुश हुए जगदानंद, कहा.. दुश्मन ऐसा ही होना चाहिए

18-May-2022 04:41 PM

PATNA : राजद में मचे घमासान के बीच राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने अपने विरोधियों के सामने बड़ी चुनौती दे दी है. जगदानंद सिंह ने साफ कर दिया कि आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा के ऊपर बड़ा हमला बोला है. उपेंद्र कुशवाहा ने आरजेडी के अंदर राज्यसभा सीट पर मचे घमासान को लेकर टिप्पणी की थी. जिसके बाद जगदानंद सिंह ने कहा कि विरोधी ऐसे ही होने चाहिए. जिनसे बिहार नहीं संभल रहा है वह आगे क्या कर सकते हैं. 


आपको बता दें कि राजद के अंदर राज्यसभा चुनाव को लेकर काफी घमासान मचा हुआ है. आरजेडी के बैठक में तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे थे और इस सवाल पर जगदानंद सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि तेजस्वी को विदेश जाना था इसीलिए वहां जाने की तैयारी में लगे हुए थे.


जगदानंद सिंह ने साफ कर दिया कि राजद के अंदर किसी भी प्रकार का मतभेद नहीं है. राजद पूरी तरीके से इनटेक्ट है और कोई भी सीनियर व्यक्ति राजसभा नहीं जा रहा है बल्कि सीनियर नेता मार्गदर्शन की भूमिका में पार्टी के अंदर काम करेंगे. जगदानंद सिंह ने साफ कर दिया कि पार्टी का कोई भी सीनियर व्यक्ति राजसभा नहीं जाएगा. ऐसे में अब्दुल बारी सिद्दीकी सहित जगदानंद सिंह और अन्य नेताओं का नाम जो चल रहा था वह खत्म हो गया. जगदानंद ने साफ कर दिया है कि उनके जैसे सीनियर नेता इस बार राज्यसभा नहीं जाएंगे. 


हालांकि जगदानंद सिंह ने मीसा भारती के राज सभा जाने को लेकर भी अपनी स्पष्ट बात तो नहीं कहीं लेकिन जो लिफाफा लेकर वह निकले थे उस लिफाफे में बिहार के विकास और आने वाले वक्त में बहुत सारे स्पेशल काम होने हैं और वह पिटारा तभी खुलेगा. हालांकि राजद के भविष्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर चल रहे नाम और तेज प्रताप और मीसा भारती को लेकर एक जगदानंद सिंह ने चुप्पी साध ली.