अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
08-Sep-2020 01:08 PM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए में घमासान जारी है. जेडीयू और एलजेपी के बीच रिश्तों में दरार पड़ती जा रही है. यही नहीं जेडीयू ने चिराग पासवान को साफ कह दिया है कि आपके साथ बिहार में मेरा कोई गठबंधन नहीं है. मेरा गठबंधन तो बीजेपी के साथ है.
केसी त्यागी ने खोला मोर्चा
जेडीयू महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि चिराग पासवान को इस तरह के भद्दा मजाक नहीं करनी चाहिए. इस तरह के बयानों से उनको बचना चाहिए. अगर वह खुद को एनडीए का हिस्सा मानते हैं तो उनको नीतीश कुमार के खिलाफ बयानबाजी नहीं करनी चाहिए. बिहार में तो हमारा गठबंधन बीजेपी के साथ है, लेकिन से कोई गठबंधन नहीं है. त्यागी ने कहा कि जहां तक मांझी का सवाल है तो मांझी को पहले भी एनडीए का हिस्सा रह चुके हैं. फिर वह एनडीए में आए हैं तो इससे पार्टी और मजबूत होगी.
चिराग ने उठाया था सवाल
कुछ दिन पहले ही चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के पत्र लिखा था. जिसमें दलित और महादलितों के वादे को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया था. परिवार में हत्या के बाद दलितों को नौकरी देने को सिर्फ चुनावी मुद्दा बताया था. जिसके बाद जेडीयू के नेता भड़के हुए हैं.