ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर Instagram पर लाइव आकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी को लिखा 'I Miss You', पापा से कहा 'माफ करना'… राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से गायब कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा का आया जवाब, खुद बताया क्यों नहीं किया वोट राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से गायब कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा का आया जवाब, खुद बताया क्यों नहीं किया वोट Bihar News: CO की हड़ताल,...राजस्व न्यायालयों में केस का अंबार, कैसे हो निबटारा..इसके लिए राजस्व विभाग ने जारी किए 7 तरह के गाइडलाइन, जानें....
02-Nov-2020 11:56 AM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में अब तक सिर्फ एक दूसरे के खिलाफ नेता बयान ही दे रहे थे, लेकिन अब जवाब देने के लिए वेबसाइट लॉन्च कर रहे हैं. अपने वेबसाइट पर विपक्षी के काले कारनामों को अपलोड कर रहे हैं. आज जेडीयू ने भी आरजेडी को जवाब देने के लिए आज http://phulwariyatohotwar.com लॉन्च किया है.
जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कहा कि जो होटवार इंजन का राजनैतिक और पारिवारिक वारिस है. धारा 420 का आरोपी है. कैदी नंबर 3351 के बेटा है. उनके सारे कारनामों का लेखा जोखा है. इस वेबसाइट में अब नई पीढ़ी के लोग भी सब देख पाएंगे. भ्रष्टाचार के जो राजकुमार है तेजस्वी इनका डीएनए अपराध का है. ये 420 के आरोपी हैं. इन्होंने बलात्कार के आरोपी को टिकट दे दिया. उसके प्रचार के लिए गए.
नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव को वंशानुगत रोग भ्रष्टाचार और अपराध है. इनसे इनका पुराना नाता है. आप संपत्ति के वारिस हो राजनीति के वारिस हो तो अपराध के वारिस कैसे नहीं होंगे? ये देश के इकलौते विपक्षी नेता हैं जिन पर 420 का केस चल रहा है. ये राजनीति को बदनाम करने वाली बात है. अपराध आज भी आप कर रहे हैं. बिहार को फिर से उसी काल में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं. ये बिहार की जनता देख पाए उसके लिए ये वेबसाइट है. इस वेबसाइट की सामाजिक व अमन चैन में परिवर्तन के लिए भी अहम भूमिका है. नई पीढ़ी के लोग जान पाएंगे कि पहले क्या स्थिति थी. इस वेबसाइट की सामाजिक व अमन चैन में परिवर्तन के लिए भी अहम भूमिका है. नई पीढ़ी के लोग जान पाएंगे कि पहले क्या स्थिति थी.