ब्रेकिंग न्यूज़

परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

Home / news / JDU ने जारी की प्रकोष्ठों के नए अध्यक्षों की सूची, आनंद मोहन को...

JDU ने जारी की प्रकोष्ठों के नए अध्यक्षों की सूची, आनंद मोहन को मिली ये जिम्मेवारी

26-May-2023 09:41 PM

By First Bihar

PATNA: आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर जेडीयू ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी को धारदार बनाने और सभी क्षेत्रों में मजबूती देने के लिए विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को मनोनीत किया है। जेडीयू ने कुल 13 प्रकोष्ठों के नए अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने नव मनोनीत प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों की सूची जारी की है।


जेडीयू ने नीतीश पटेल को युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया है। इसके साथ ही आनंद मोहन को छात्र जेडीयू का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं श्वेता विश्वास को महिला प्रकोष्ठ, धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी को अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ, संतोष कुमार निराला को अनुसूचित जाति और सलीम परवेज को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।


इसके साथ ही साथ मनोज कुमार को किसान/सहकारिता प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। डॉ.अमरदीप को शिक्षा एवं मीडिया सेल, राम चरित्र प्रसाद को श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ, एल बी सिंह को चिकित्सा प्रकोष्ठ, धनजी प्रसाद को व्यवसायिक/उद्योग प्रकोष्ठ, वीरेंद्र गोंड को अनुसूचित जनजाति और कुमार विजय सिंह को कला संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।