रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत
27-Jun-2021 07:22 PM
PATNA : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के मिशन को पूरा करने के लिए अब प्रदेश जेडीयू ने कमर कस ली है राज्य में जेडीयू की तरफ से अब कोरोना टीकाकरण जागरूकता रथ चलाया जाएगा। प्रदेश जेडीयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पार्टी मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार से जेडीयू चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा भागलपुर से चलाए जा रहे कोरोना टीकाकरण जागरुकता रथ का वर्चुअल माध्यम से हरी झंड़ी दिखाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जेडीयू चिकित्सा प्रकोष्ठ आम लोगों की सेवा कर पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि जेडीयू ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए नीतीश सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान को गति देने का संकल्प लिया है। इस काम में चिकित्सा प्रकोष्ठ की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि कोरोना टीकाकरण जागरूकता रथ के माध्यम से चिकित्सा प्रकोष्ठ पूरे बिहार में लोगों को जागरूक करने में सफल होगा।
जेडीयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण हो इसके लिए जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ हर संभव कोशिश में जुटा है। इसके लिए प्रकोष्ठ द्वारा जिला एवं प्रखंड स्तर पर कोविड से बचाव हेतु टीकाकरण टास्क फोर्स का गठन किया गया है। भागलपुर के बाद शीघ्र ही अन्य जिलों में भी टीकाकरण जागरुकता रथ की शुरुआत की जाएगी।
इस मौके पर जेडीयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह, मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप, प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह और महिला जेडीयू की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. श्वेता विश्वास मौजूद थीं। दूसरी तरफ जूम ऐप के माध्यम से सांसद अजय मंडल, भागलपुर जदयू जिलाध्यक्ष पंचम श्रीवास्तव, भागलपुर जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह अन्य नेता जुड़े हुए थे।