ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / JDU ने चुनावी घोषणा पत्र किया जारी, कहा.. 7 निश्चय 2 ही हमारा...

JDU ने चुनावी घोषणा पत्र किया जारी, कहा.. 7 निश्चय 2 ही हमारा एजेंडा है

22-Oct-2020 03:14 PM

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच जेडीयू ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है. इस दौरान जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि महागठबंधन का दावा झूठ का पुलिंदा है. वह कभी पूरा होने वाला नहीं है. 

news image

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जेडीयू के घोषणा पत्र  का 7 निश्चय ही हमारा एजेंडा है. लंबी लिस्ट की घोषणा करना हमारा उद्देश्य नहीं है. यह दूसरा 7 निश्चय है. पहले वाला सब हो चुका है. कुछ अगर बाकी है तो वह भी पूरा हो जाएगा. 

सात निश्चय 2 की खास बातें

सात निश्चय 2 में जेडीयू ने कई नई बातों पर जोर दिया है. युवा शक्ति-बिहार की प्रगति, सशक्त महिला-सक्षम महिला, हर खेत को सिंचाई के लिए पानी, स्वच्छ गांव-समृद्ध गांव, स्वच्छ शहर-विकसित शहर, सुलभ संपर्कता, सबसे के लिए स्वास्थ्य सुविधा को जोर दिया गया है. 

गांव की गलियों में लगेगा स्ट्रीट लाइट

नीतीश कुमार ने आज चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शहरों की तरह बिहार के गांव की गलियों में स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी. जिससे गांवों की गलियां रोशन होगी. रात में लोग अपने लाइट बंद कर सोएंगे और पैसा बचाएंगे. ये लाइट गलियों में जलेगी. यह काम अगली सरकार में किया जाएगा. नीतीश कुमार ने कहा कि वह तो सभी वर्ग के लोगों को लिए काम करते हैं. गरीब और गुरबों को आगे बढ़ाना का काम किया है.